{"_id":"576800234f1c1b9a74b47f48","slug":"the-agency-also-seized-86-million-shares","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा: कई शहरों में ईडी ने मारे छापे,86 करोड़ रुपये के शेयरों को भी किया जब्त ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा: कई शहरों में ईडी ने मारे छापे,86 करोड़ रुपये के शेयरों को भी किया जब्त
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jun 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में मनी लांड्रिंग के मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में कम से कम 10 जगहों पर छापेमारी की। ये ठिकाने इस मामले में शामिल कुछ कंपनियों के थे।
विज्ञापन
इसके साथ ही ईडी ने इन कंपनियों द्वारा विदेश में निवेश किए गए 86 करोड़ रुपये के शेयरों को भी जब्त कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने छापेमारी के दौरान इन कंपनियों के ठिकानों से कई दस्तावेज भी जब्त किए। प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग कानून के तहत की गई छापेमारी के बाद एजेंसी ने दुबई, मारीशस और सिंगापुर की कंपनियों के 86.07 करोड़ रुपये के शेयर को भी जब्त करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
एजेंसी ने हाल में इस मामले में कथित बिचौलिये और ब्रिटिश नागरिक क्रिस्टीन मिशेल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। ईडी ने 2014 में मनी लांड्रिंग के तहत 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन