फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The address of the Congress headquarters has changed once again, now the new address will be 9A Kotla Road

Congress New Headquarter: फिर बदला कांग्रेस का ठिकाना, अब 9ए-कोटला रोड होगा मुख्यालय; नए भवन में संग्रहालय भी

Tue, 07 Jan 2025 04:51 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 04:51 AM IST
सार

एक बार फिर कांग्रेस मुख्यालय का पता बदल गया है। अब कांग्रेस का नया मुख्यालय 9ए-कोटला रोड पर होगा। भूमिगत समेत सात मंजिला ये इमारत इंदिरा भवन के नाम से जाना जाएगा, जो कि पार्टी के अलावा अनुषांगिक संगठनों का भी मुख्यालय होगा। 

विज्ञापन
The address of the Congress headquarters has changed once again, now the new address will be 9A Kotla Road
Congress flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस मुख्यालय का नया पता 9ए कोटला रोड होगा। 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय अगले दो से तीन हफ्ते में नए जगह शिफ्ट हो जाएगा। नए भवन का नाम इंदिरा भवन रखा गया है। कांग्रेस मुख्यालय भूमिगत समेत सात मंजिला है। यह पार्टी के अलावा अनुषांगिक संगठनों का भी मुख्यालय होगा। अभी 24 अकबर रोड पर मुख्यालय, सेवादल इसी रोड पर 24 नंबर बंगले और रायसीना रोड पर युवा कांग्रेस और भारतीय छात्र संघ का कार्यालय है।
विज्ञापन


नए भवन में होगा संग्रहालय
नए भवन में एक संग्रहालय होगा जो भारतीय वास्तुकला का अनूठा नमूना होगा। इसमें पार्टी के इतिहास से वर्तमान तक के सफर को दिखाया गया है। इसमें सुरक्षा को काफी महत्व दिया गया है। अभी 24 अकबर रोड पर मुख्यालय, सेवादल इसी रोड पर 24 नंबर बंगले और रायसीना रोड पर युवा कांग्रेस और भारतीय छात्र संघ का कार्यालय है।
विज्ञापन


इससे पहले कई बार बदला पता
कांग्रेस के राजनीतिक दल बनने का सफर 28 दिसंबर 1885 में शुरू हुआ। तब से लेकर अब तक पार्टी के कई मुख्यालय बदले हैं। सबसे पहले इलाहाबाद में 1931 में आनंद भवन को मुख्यालय बनाया गया, जिसे आजादी के बाद दिल्ली में 7 जंतर मंतर रोड पर शिफ्ट किया। 1971 में पार्टी का कार्यालय पांच राजेंद्र प्रसाद रोड पर शिफ्ट हुआ। 1977 में इमरजेंसी के बाद इंदिरा कांग्रेस ने जनवरी 1978 में पार्टी का नया मुख्यालय बनाया। इस बार पार्टी का नया पता था 24 अकबर रोड था। उस समय से अब तक यहां कांग्रेस का मुख्यालय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने नक्सली हमले में मारे गए जवानों पर जताया दुख
छत्तीसगढ़ में सोमवार को हुए नक्सल हमले में मारे गए जवानों की मौत पर दुख जताते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बीजापुर में कायराना नक्सली हमले में हमारे कई जवानों और एक ड्राइवर की शहादत की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश आतंक और हिंसा के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने कहा जवानों की शहादत में वृद्धि राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed