फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tharoor credits govt for COVID vaccine milestone; Khera says 'insult' to families who suffered 'mismangement'

100 करोड़ टीके: कांग्रेस में घमासान, शशि थरूर ने दिया केंद्र को श्रेय, तो पवन खेड़ा ने बताया पीड़ितों का अपमान

Thu, 21 Oct 2021 04:18 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 21 Oct 2021 04:18 PM IST
सार

भारत ने गुरुवार को 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसे लेकर कांग्रेस में घमासान छिड़ गया है। 

विज्ञापन
Tharoor credits govt for COVID vaccine milestone; Khera says 'insult' to families who suffered 'mismangement'
शशि थरूर - फोटो : facebook.com/ShashiTharoor

विस्तार

भारत ने 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाने की उपलब्धि हासिल कर दिखा दिया है कि क्यों उसे दुनिया का वैक्सीन गुरू कहा जाता है। इसे लेकर सरकार की भी तारीफ हो रही है। लेकिन कांग्रेस में इसे लेकर दोफाड़ दिख रहा है। एक तरफ जहां सांसद शशि थरूर ने सरकार को इसका श्रेय दिया, वहीं पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इसे सरकार के कुप्रबंधन का शिकार लोगों का अपमान करार दिया। 

विज्ञापन


थरूर ने दिया सरकार को श्रेय
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को कहा कि 100 करोड़ टीके लगाया जाना एक बड़ी उपलब्धि है और इसका श्रेय सरकार को दिया जाना चाहिए। लेकिन पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इसे लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने 100 करोड़ टीकाकरण को उपलब्धि बताए जाने को कुप्रबंधन का शिकार और मारे गए लोगों व परिजनों का अपमान बताया है। 
विज्ञापन


भारत ने गुरुवार को 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए शशि थरूर ने ट्वीट किया- ये सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। इसका श्रेय सरकार को दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम के लोकसभा सांसद थरूर ने कहा, दूसरी कोविड लहर के गंभीर कुप्रबंधन और टीकाकरण की विफलता के बाद सरकार ने अब आंशिक रूप से खुद को सुधारा है। सरकार अपनी पिछली विफलताओं के लिए अब भी जवाबदेह है।


खेड़ा ने बताया पीड़ितों का अपमान
वहीं, थरूर के ट्वीट को टैग करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने कहा- सरकार को श्रेय देना उन लाखों परिवारों का अपमान है, जो व्यापक कोविड कुप्रबंधन के बाद के प्रभावों और दुष्प्रभावों से पीड़ित हैं। श्रेय मांगने से पहले पीएम को उन परिवारों से माफी मांगनी चाहिए। इसका श्रेय वैज्ञानिकों और चिकित्सा बिरादरी को जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed