फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane tribal woman in labour pain made to sit on hospital steps by staff for hours alleges activist

ठाणे में लापरवाही: सरकारी अस्पताल में प्रसव पीड़ा से गुजर रही आदिवासी महिला को घंटों बैठाए रखा

Sun, 10 Oct 2021 09:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 10 Oct 2021 09:07 PM IST
सार

ठाणे के एक सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है जिसमें प्रसव पीड़ा से गुजर रही एक आदिवासी महिला को भर्ती करने के स्थान पर घंटों सीढ़ियों पर बैठाए रखा गया। 

विज्ञापन
Thane tribal woman in labour pain made to sit on hospital steps by staff for hours alleges activist
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

ठाणे के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने रविवार को आरोप लगाया है कि एक 28 वर्षीय आदिवासी महिला जो प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी, उसे एक सरकारी अस्पताल में कर्मचारियों ने करीब 11 घंटो कर सीढ़ियों पर बैठाए रखा। कार्यकर्ता प्रमोद पवार ने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला के रिश्तेदारों से पहले जांच कराकर लाने के लिए कहा, इस दौरान महिला दर्द से तड़पती रही। 

विज्ञापन


प्रमोद पवार ने बताया कि यह घटना शहर के इंदिरा गांधी मेमोरियल (आईजीएम) अस्पताल में शनिवार को हुई। हालांकि, अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने इसे लेकर कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि किसी गर्भवती महिला को अस्पताल के बाहर घंटों बैठाया गया। जैसे ही मुझे इस बारे में जानकारी मिली, हमने तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था करवाई। 
विज्ञापन

 
जब पवार और उनके संगठन को इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने यह मुद्दा अस्पताल प्रशासन के सामने उठाया। बाद में आईजीएम के मेडिकल सुपरिटेंडेंट राजेश मोरे ने दखल दिया और महिला को भर्ती कराया गया। मोरे ने बताया कि मुझे रात करीब 10 बजे इसके बारे में पता चला था। और जैसे ही मुझे इसकी जानकारी मिली मैंने महिला को भर्ती कराने की व्यवस्था कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed