{"_id":"62169ffe03eeb53211728f6d","slug":"thane-police-interrogates-sameer-wankhede-in-bar-license-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी मामला: ठाणे पुलिस ने समीर वानखेड़े से की पूछताछ, करीब आठ घंटे बैठा रखा थाने में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धोखाधड़ी मामला: ठाणे पुलिस ने समीर वानखेड़े से की पूछताछ, करीब आठ घंटे बैठा रखा थाने में
Thu, 24 Feb 2022 02:28 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:28 AM IST
सार
वानखेड़े अपने वकील के साथ सुबह करीब साढ़े 11 बजे ठाणे के कोपरी पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे और उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई्।
विज्ञापन
समीर वानखेड़े
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धोखाधड़ी मामले में समीर वानखेड़े की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ठाणे पुलिस ने बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई अंचल के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े से उनके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।
विज्ञापन
नवाब मलिक के खिलाफ टिप्पणी करने से इनकार
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि बुधवार को वानखेड़े अपने वकील के साथ सुबह करीब साढ़े 11 बजे ठाणे के कोपरी पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे और उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई, वे करीब पौने आठ बजे थाने से निकले। उन्होंने नवाब मलिक के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में पुलिस ने 1997 में नवी मुंबई में अपने रेस्तरां और बार के लिए शराब लाइसेंस हासिल करते हुए कथित जालसाजी और जानबूझकर गलत बयानी के आरोप में वानखेड़े के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
नवाब मलिक समीर पर लगाए थे कई आरोप
दिलचस्प बात यह है कि वानखेड़े से पुलिस ने उसी दिन पूछताछ की थी जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की थी और बाद में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था। एनसीपी नेता मलिक ने इससे पहले वानखेड़े पर सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने सहित कई आरोप लगाए थे।
समीर वानखेड़े ने खटखटाया था बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा
मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने कथित धोखाधड़ी वाले बार लाइसेंस के खिलाफ ठाणे पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी रद्द करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। इसके साथ ही वानखेड़े ने ठाणे कलेक्टर द्वारा रद्द किए गए बार लाइसेंस की बहाली की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक और याचिका दायर की थी।