फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane food stall owner attack case MNS leader Avinash Jadhav detained ahead of rally

'फूड स्टॉल' मालिक को थप्पड़ मारने का मामला: रैली से पहले मनसे नेता हिरासत में, पार्टी ने जारी किया वीडियो

Tue, 08 Jul 2025 09:25 AM IST
राहुल कुमार पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 08 Jul 2025 09:25 AM IST
सार

महाराष्ट्र पुलिस ने मराठी में बात नहीं करने पर एक फूड स्टॉल मालिक को थप्पड़ मारे जाने की घटना के विरोध में व्यापारियों के प्रदर्शन के जवाब में ठाणे में आयोजित की जाने वाली रैली से पहले मनसे  नेता अविनाश जाधव को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Thane food stall owner attack case MNS leader Avinash Jadhav detained ahead of rally
मनसे के नेता अविनाश जाधव - फोटो : एक्स

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने मराठी में बात नहीं करने पर एक फूड स्टॉल मालिक को थप्पड़ मारे जाने की घटना के विरोध में व्यापारियों के प्रदर्शन के जवाब में ठाणे में आयोजित की जाने वाली रैली से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अविनाश जाधव को सोमवार देर रात हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा भायंदर इलाके में महाराष्ट्र एकीकरण समिति द्वारा मंगलवार को प्रस्तावित रैली के आयोजन की पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। पुलिस ने मनसे की ठाणे और पालघर इकाई के प्रमुख जाधव के मीरा भायंदर इलाके में प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। जाधव रैली में भाग लेने वाले थे। ठाणे पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि जाधव को ठाणे में उनके घर से देर रात करीब साढ़े तीन बजे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


मनसे ने जाधव को हिरासत लिए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित रैली के मद्देनजर मीरा भायंदर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने इस रैली के आयोजन पर रोक लगा दी है। पिछले सप्ताह भायंदर इलाके में एक फूड स्टॉल मालिक को कुछ मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी में बात न करने पर थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनसे के सात सदस्यों को बाद में हिरासत में लिया गया और पुलिस द्वारा उन्हें नोटिस दिए जाने के बाद छोड़ दिया गया। भायंदर इलाके के व्यापारियों ने फूड स्टॉल मालिक पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed