फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thailand-Cambodia conflict India expresses concern over destruction of Hindu god statue calls disrespectful ac

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष: हिंदू देवता की प्रतिमा के विध्वंस पर भारत चिंतित, कहा- ऐसे अपमानजनक कृत्य...

Wed, 24 Dec 2025 09:53 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 24 Dec 2025 09:53 PM IST
सार

भारत ने थाईलैंड-कंबोडिया सैन्य संघर्ष के दौरान एक हिंदू देवता की प्रतिमा के विध्वंस पर गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसावल ने कहा कि ऐसे कृत्य वैश्विक भक्तों की भावनाओं को आहत करते हैं। भारत ने थाईलैंड और कंबोडिया से सीमा विवाद को संवाद और कूटनीति से सुलझाने तथा शांति बहाल करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Thailand-Cambodia conflict India expresses concern over destruction of Hindu god statue calls disrespectful ac
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सैन्य संघर्ष में एक हिंदू देवता की प्रतिमा के विध्वंस पर चिंता जताई है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे अपमानजनक कृत्य दुनिया भर में भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। साथ ही उसने थाईलैंड और कंबोडिया दोनों से सीमा विवाद को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से हल करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमें हाल ही में निर्मित एक हिंदू धार्मिक देवता की प्रतिमा के विध्वंस की खबरें मिली हैं, जो थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद से प्रभावित क्षेत्र में स्थित थी। इस क्षेत्र के लोग हिंदू और बौद्ध देवी-देवताओं का गहन सम्मान करते हैं और उनकी पूजा करते हैं, क्योंकि यह हमारी साझा सभ्यतागत विरासत का हिस्सा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तमिलनाडु: सरकार के आश्वासन के बाद नर्सों की हड़ताल खत्म, एक सप्ताह से जारी था विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, क्षेत्रीय दावों के बावजूद, इस तरह के अपमानजनक कृत्य दुनिया भर के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए। हम एक बार फिर दोनों पक्षों से संवाद और कूटनीति की ओर लौटने, शांति बहाल करने और आगे किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि और संपत्ति एवं विरासत को होने वाले नुकसान से बचने का आग्रह करते हैं।


थाईलैंड और कंबोडिया संघर्ष के बारे में जाने
दोनों देशों में संघर्ष दिन-प्रतिदिन और बढ़ता ही जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो कंबोडिया ने ट्रक पर लगे BM-21 रॉकेट लॉन्चर तैनात किए हैं, जिनकी मारक दूरी 30 से 40 किलोमीटर तक है। एक लॉन्चर से एक बार में 40 रॉकेट दागे जा सकते हैं, लेकिन इन्हें सही निशाने पर दागना मुश्किल होता है। ज्यादातर रॉकेट ऐसे इलाकों में गिरे हैं, जहां से लोगों को पहले ही खाली करा लिया गया था। थाई अधिकारियों का कहना है कि कंबोडिया लगभग रोजाना हजारों रॉकेट दाग रहा है।

इसके साथ ही थाई सेना ने माना है कि उसके 15 सैनिक मारे गए हैं। उसका अनुमान है कि कम से कम 221 कंबोडियाई सैनिकों की मौत हुई है। हालांकि, कंबोडिया ने इस आंकड़े को गलत जानकारी बताया है और अभी तक अपने सैनिकों की मौत की कोई आधिकारिक संख्या नहीं दी है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article