फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nurse strike in Tamil Nadu has ended News in hindi

तमिलनाडु: सरकार के आश्वासन के बाद नर्सों की हड़ताल खत्म, एक सप्ताह से जारी था विरोध

Wed, 24 Dec 2025 11:34 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: लव गौर Updated Wed, 24 Dec 2025 11:34 PM IST
सार

तमिलनाडु में एक सप्ताह से जारी नर्सों का विरोध प्रदर्शन शांत हो गया है। राज्य सरकार के आश्वासन के बाद नर्सों की हड़ताल खत्म हो गई है। 

विज्ञापन
nurse strike in Tamil Nadu has ended News in hindi
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

तमिलनाडु में एक सप्ताह से जारी नर्सों की हड़ताल खत्म हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमणियन ने बताया कि सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद नर्सों ने अपनी एक सप्ताह से जारी हड़ताल बुधवार को समाप्त कर दी। सरकार ने पहले चरण में 1,000 संविदा नर्सों की सेवाओं को नियमित (स्थायी) करने और बाकी नर्सों को चरणबद्ध तरीके से स्थायी नियुक्ति देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

प्रस्ताव पर सहमति, आंदोलन वापस
मंत्री ने एक बयान में कहा कि इस प्रस्ताव को नर्सों ने मान लिया है, जिसके बाद उन्होंने अपना आंदोलन वापस ले लिया। नर्सों के साथ यह सहमति बुधवार को हुई वार्ता के बाद बनी, इससे पहले 19 और 22 दिसंबर को भी बातचीत हुई थी।

विज्ञापन

भूख हड़ताल के साथ आंदोलन शुरू
नर्सों ने 18 दिसंबर 2025 को चेन्नई में भूख हड़ताल के साथ अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। इन नर्सों की भर्ती मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड के माध्यम से की गई थी और वे फिलहाल संविदा पर एकमुश्त वेतन पर कार्यरत थीं। उनकी मुख्य मांग सरकारी सेवा में स्थायी नियुक्ति की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 7,000 नर्सें स्थायी रोजगार की मांग कर रही थीं, जिनमें से बड़ी संख्या तमिलनाडु नर्सेज एम्पावरमेंट एसोसिएशन से जुड़ी हैं। सरकार के अनुसार, पिछले वर्ष ही 1,693 नर्सों की सेवाएं स्थायी की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed