फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thackerays attacks on the minister's statement, said CM either resign himself, or ask for Patil's resignation

Maharashtra: मंत्री के बयान पर ठाकरे का पलटवार, कहा- सीएम या तो खुद इस्तीफा दें, या पाटिल से इस्तीफा मांगें

Tue, 11 Apr 2023 03:43 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 11 Apr 2023 03:43 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि जब मस्जिद गिराया जा रहा था तो चूहे अपने बिलों में छिपे हुए थे। ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी का हिंदुत्व राष्ट्रवाद है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि भारतीय जनता पार्टी को यह बताना चाहिए कि उसका हिंदुत्व क्या है।

विज्ञापन
Thackerays attacks on the minister's statement, said CM either resign himself, or ask for Patil's resignation
उद्धव ठाकरे। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल के बयानों पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीएम शिंदे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम शिंदे को या तो अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए या फिर उन्हें अपने मंत्री पाटिल से इस्तीफा लेना चाहिए। बता दें, सोमवार को पाटिल ने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस में शिवसेना का एक भी कार्यकर्ता शामिल नहीं था।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि जब मस्जिद गिराया जा रहा था तो चूहे अपने बिलों में छिपे हुए थे। ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी का हिंदुत्व राष्ट्रवाद है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि भारतीय जनता पार्टी को यह बताना चाहिए कि उसका हिंदुत्व क्या है। ठाकरे ने कहा कि या तो मुख्यमंत्री शिंदे को पाटिल की टिप्पणी पर इस्तीफा देना चाहिए या पाटिल का इस्तीफा मांगना चाहिए।

विज्ञापन

भाजपा नेता ने यह दिया था बयान

भाजपा नेता और एकनाथ शिंदे सरकार में उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री पाटिल ने सोमवार को कहा था कि 6 दिसंबर 1992 को जब बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी मस्जिद को गिरा रहा था तब, शिवसेना का एक भी कार्यकर्ता वहां नहीं था। शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे भी कहते थे कि अगर उनके किसी सैनिक ने विवादित ढांचे के विध्वंस में भाग लिया तो उन्हें गर्व होगा। पाटिल ने कहा था कि राज्यसभा सांसद संजय राउत बाबरी मस्जिद विध्वंस के बारे में बात करते हैं। लेकिन क्या राउत उस दिन मंदिर में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाला साहब सभी हिंदुओं की संपत्ति

भाजपा नेता ने कहा कि उद्धव ठाकरे सीएम शिंदे पर बाला साहब की विरासत चुराने का आरोप लगाते हैं। इसपर पाटिल ने कहा था कि वह किसी की संपत्ति नहीं थे, लोग उनका सम्मान करते थे। बाला साहब सभी हिंदुओं की संपत्ति हैं। हर कोई उनके नाम का उपयोग कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed