फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Testing capacity for COVID-19 scaled up to 95 thousand per day says Union Health Minister Harsh Vardhan

भारत में रोज हो रहीं कोरोना वायरस की 95 हजार से ज्यादा जांच : डॉ. हर्षवर्धन

Sat, 09 May 2020 08:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 09 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Testing capacity for COVID-19 scaled up to 95 thousand per day says Union Health Minister Harsh Vardhan
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को देश में रोकने के लिए अब भारत जांच की गति बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शनिवार को बताया कि देश में इस समय कोविड-19 की करीब 95 हजार जांच रोज की जा रही हैं। इसके अलावा देश में अभी तक 332 सरकारी और 121 निजी लैब में 15 लाख 25 हजार 631 टेस्ट हो चुके हैं। 

विज्ञापन


एक बयान के मुताबिक देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति और इसे रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा कर रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए तंबाकू और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर रोक लगानी होगी और इसके लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


कुछ राज्यों में तंबाकू के चलन और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि इसे लेकर कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। इस दौरान राज्यों ने जांच सुविधा केंद्र, स्वास्थ्य सेवाएं, सर्विलांस और संपर्क से संक्रमण जैसे मुद्दे उठाए। शनिवार की सुबह आठ बजे तक त्रिपुरा में कोरोना के 118, मेघालय में 12, असम में 59, मणिपुर में दो, मिजोरम व अरुणाचल में एक-एक मामला सामने आया है। वहीं, मेघालय और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के साथ हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में इन राज्यों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, अधिकतर उत्तर-पूर्वी राज्यों में ग्रीन जोन की बढ़ती संख्या देखना बहुत बड़ी राहत है। अब केवल असम और त्रिपुरा में कोविड-19 के पॉजिटिव मामले हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed