{"_id":"596fe81e4f1c1bd6258b47d4","slug":"terrorists-using-internet-for-propaganda-online-recruitment-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रोपगंडा और भर्तियों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे आतंकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रोपगंडा और भर्तियों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे आतंकी
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Jul 2017 05:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने राज्य सभा में बुधवार को बताया कि आतंकी प्रोपगंडा और भर्तियों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने बताया कि सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां नियमित रूप से चर्चित सोशल मीडिया साइट्स पर नजर रखती हैं। किसी साइट्स पर यदि राष्ट्र विरोधी, उकसावे पूर्ण या आतंकी गतिविधियों से संबंधित कोई सामग्री मिलती है तो ये एजेंसियां जरूरी कार्रवाई करती हैं।
भारत में अल-कायदा और आईएस के बीच लड़ाई की सूचना नहीं
गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने राज्यसभा में बुधवार को बताया कि सरकार के पास भारत में प्रभुत्व स्थापित करने उद्देश्य से अल-कायदा और दाएस (आईएस) के बीच लड़ाई के बारे में कोई सूचना नहीं है।
उन्होंने एक लिखित सवाल के जवाब में बताया कि आतंकी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए केंद्र और राज्यों की खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों के बीच करीबी और प्रभावी तालमेल जारी है। आतंकी समूहों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए साइबर स्पेस पर भी बारीक नजर रखी जा रही है।