फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Father was removed from home by listening to the language of the jehadis, Salim

जेहादियों की भाषा सुन पिता ने घर से निकाल दिया था सलीम को

Thu, 20 Jul 2017 12:26 AM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Thu, 20 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Father was removed from home by listening to the language of the jehadis, Salim
आतंकी सलीम खान
सलीम के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के पीछे का सच धीरे-धीरे बाहर आ रहा है। सऊदी से पहली बार लौटने के बाद वह जेहादियों की भाषा बोलने लगा था। इसी वजह से यहां के मुसलमान उससे किनारा करने लगे थे और पिता ने उसे घर से भगा दिया था।
विज्ञापन


सलीम के गांव और ससुराल पक्ष के करीबी बुजुर्गों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि एटीएस के हत्थे चढ़ा सलीम खान पहली बार वर्ष 2000 में सऊदी अरब  गया था। 2004-2005 के बीच लौटा तो घरवालों से ही अपने धर्म के विरोध में बातचीत करता था। इससे नाराज होकर गांव के  संभ्रांत व्यक्ति के रूप में जाने जाने वाले उसके पिता मुकीमुद्दीन खान ने उसे घर से भगा दिया था। तब वह कुछ दिनों तक अपनी ससुराल में रहा। लोग उससे दूरी बनाने लगे थे। इसी के बाद उसके लश्कर के ट्रेनिंग कैंप जाने का अनुमान है। कयास लगाया जा रहा है कि सऊदी में ही किसी ने उसका ब्रेन वॉश कर दिया था।
विज्ञापन


ट्रांजिट रिमांड में फतेहपुर आ सकता है सलीम

फतेहपुर। यूपी एटीएस को सलीम खान की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे जिले में लाए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। उससे उसके गुर्गों और आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता पर पूछताछ होगी। प्रदेश में फै ले नेटवर्क के  लोगों तक पहुंचने के लिए भी छापेमारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुुंबई में पकड़ा गया आतंकी सलीम खान जिले के हथगाम थानांतर्गत के बंदीपुर गांव का रहने वाला है। वह करीब 15 साल से दुबई और सऊदी में रह रहा था। आशंका है कि उसके संपर्क से भी कई गांवों के लोग खाड़ी देशों में कमाने गए होंगे। पूछताछ के दौरान सलीम के जिले में फैले संपर्क सामने आ सकते हैं। टीम 24 से 36 घंटे के भीतर कभी भी आ सकती है। हथगाम, सुल्तानपुर घोष, खागा व शहर के कुछ मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में छापेमारी की अधिक संभावनाएं हैं। आतंकियों को फं डिंग करने वाले खातों की जांच हो सकती है। इन खातों से और भी करीबियों को रकम भेजे जाने की बात भी खुल सकती है।


खाड़ी में हैं सलीम के तीन सगे रिश्तेदार
आतंकी सलीम की गिरफ्तारी के बाद से ही उसके रिश्तेदारों की पड़ताल शुरू हो गई है। दुबई और सऊदी में रहने वाले उसके तीन रिश्तेदारों के नाम सामने आए हैं। सलीम के भाई मुस्तकीम की ससुराल कौशांबी जिले के परास गांव में है। मुस्तकीम का एक साला ताहिर कई साल से सऊदी में है। सलीम के कबरे गांव निवासी सगे साले आफताब आलम और महताब आलम भी दुबई में करीब एक साल पहले गए थे। माना जा रहा है कि सलीम के माध्यम से ही तीनों रिश्तेदार वहां गए होंगे। इनकी सलीम से बातचीत भी होती रही होगी। पुलिस व खुफिया इकाई इनसे भी जुड़े लोगों को खंगाल रही है। इनके सहारे सलीम के बारे में खास जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed