{"_id":"590fa19e4f1c1bdc55851419","slug":"terrorists-give-gun-salute-to-slain-ultra-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों ने मारे गए आतंकी के जनाजे में हवाई फायरिंग कर दी सलामी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों ने मारे गए आतंकी के जनाजे में हवाई फायरिंग कर दी सलामी
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 08 May 2017 07:26 AM IST
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार में शनिवार की रात आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की शिनाख्त कर ली गई है। हमले में लश्कर आतंकी फैयाज अहमद अशवर उर्फ सेठा के अलावा जुनैद मट्टू, शकूर और कुछ अन्य शामिल रहे हैं। इनकी धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में कड़ा सुरक्षा पहरा है।
विज्ञापन
पुलिस पार्टी पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के दौरान मारे गए आतंकी सेठा के जनाजे का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ आतंकियों द्वारा हवाई फायरिंग करके गन सैल्यूट देते दिखाया गया है। जनाजे में दर्जन भर से अधिक आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
हमले में तीन नागरिकों सुहैल नबी (बांदीपोरा-अवंतीपोरा), हेमराज शर्मा (सांबा) व नियाज अहमद मीर (मलपोरा) तथा एक पुलिसकर्मी महमूद शेख (परिवान-कुलगाम) की मौत हो गई थी। घायल एसपीओ रकीब अहमद तथा नागरिक मोहम्मद हुसैन का एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही एक अन्य घायल नागरिक सेना अस्पताल बादामीबाग में भर्ती है।
विज्ञापन