{"_id":"61cdeb602dba7138796feaca","slug":"terrorist-belonging-to-hnlc-surrenders-before-border-security-force-in-meghalaya-interrogation-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय: आतंकी ने बीएसएफ के सामने किया आत्मसमर्पण, पूछताछ जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय: आतंकी ने बीएसएफ के सामने किया आत्मसमर्पण, पूछताछ जारी
Thu, 30 Dec 2021 10:55 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ख्लीहेरात (मेघालय)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ख्लीहेरात (मेघालय)
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:55 PM IST
सार
बीएसएफ ने बताया कि उमकियांग थाना क्षेत्र के गांव लंफिल्लुत में रहने वाला टोंगपर 2010 में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। 2015 में वह गिरफ्तार हुआ और उसके बाद जमानत पर रिहा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
गैरकानूनी करार दिए गए हन्नीवट्रेप नेशनल लिब्रेशन काउंसिल (एचएनसीएल) के स्वयंभू एरिया कमांडर जुनेल टोंगपर ने बीएसएफ के मेघालय सीमांत आईजी इंद्रजीत सिंह राणा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
बीएसएफ ने बताया कि उमकियांग थाना क्षेत्र के गांव लंफिल्लुत में रहने वाला टोंगपर 2010 में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। 2015 में वह गिरफ्तार हुआ और उसके बाद जमानत पर रिहा हो गया। पिछले साल नवंबर में वह फिर से एचएनसीएल की गतिविधियों में शामिल हो गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले के खुलारा थाना क्षेत्र में था। काम नहीं मिलने के कारण वह आतंकियों के बहकावे में आ गया था। एचएनएलसी ने उसकी आर्थिक मदद का वादा किया और गैरकानूनी कामों में लगा दिया।
विज्ञापन