{"_id":"5bd7a4f0bdec2269b059cb2e","slug":"terrorist-attack-on-army-camp-and-other-importan-news-on-amar-ujala-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Oct 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर: त्राल में सेना कैंप पर आतंकी हमला, पूर्व विधायक के घर पर दागा ग्रेनेड
विज्ञापन
आतंकियों ने त्राल क्षेत्र में सेना की 42 आरआर कैंप पर देर रात फायरिंग की। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं, लेकिन आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पढ़े पूरी खबर
इंडोनेशिया विमान हादसा: यूरोप-अमेरिका में लायन एयर पर लग चुका है प्रतिबंध
इंडोनेशिया की किफायती एयरलाइंस माने जाने वाली लायन एयर पर अमेरिका और यूरोप में कई सालों तक प्रतिबंध लगाया जा चुका है। 2007 में यूरोपियन यूनियन ने सुरक्षा उपायों की अनदेखी करने पर लायन एयर के यूरोप में संचालन पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
पढ़े पूरी खबर
विज्ञापन
VIDEO: मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर राहुल गांधी, 56 दुकान पर लिया इंदौरी व्यंजनों का स्वाद
उज्जैन में महाकाल के दर्शन और सभा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे। यहां वह पलासिया के पास स्थित खान-पान के मशहूर ठिकाने 56 दुकान गए, जहां उन्होंने भोजन किया। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया व कमलनाथ भी मौजूद थे।
पढ़े पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर को नहीं मिली दमघोंटू हवा से राहत, 113 औद्योगिक इकाइयां होंगी बंद
राजधानी में प्रदूषण की स्थिति अभी भी बेहद खराब बनी हुई है। सोमवार को भी प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिल पाई। सुबह घने स्मॉग की चादर छाई रही जबकि पूरे दिन दिल्लीवासियों ने सड़कों पर प्रदूषण का आसर महसूस किया।
पढ़े पूरी खबर
शिमला पहुंचे राष्ट्रपति, आज एचपीयू के मेधावियों को नवाजेंगे
विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मेधावियों को गोल्ड मेडल से नवाजेंगे। दस गोल्ड मेडलिस्ट छात्राओं को मेडल पहनाएंगे। समारोह सुबह 9:55 पर शुरू होगा। राष्ट्रपति इसमें 10:55 तक मौजूद रहेंगे और दीक्षांत संबोधन करेंगे।
पढ़े पूरी खबर