फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Terrorist activities harm India-US security interests, revealed in the report of the high-level committee

Report: आतंकी गतिविधियों से भारत-अमेरिका के सुरक्षा हितों को नुकसान, उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 16 Jan 2025 06:17 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 06:17 AM IST
सार

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लंबी जांच के बाद समिति ने एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है। इसके पिछले आपराधिक संबंध और पृष्ठभूमि भी जांच के दौरान सामने आई थी।

विज्ञापन
Terrorist activities harm India-US security interests, revealed in the report of the high-level committee
अमेरिका-भारत फ्लैग - फोटो : Freepik

विस्तार

एक उच्चस्तरीय जांच समिति ने आतंकवादी गुटों और कुछ संगठित आपराधिक समूहों की गतिविधियों पर अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी गुटों और संगठित आपराधिक समूहों की गतिविधियों से भारत और अमेरिका दोनों के सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचा है। जांच का आदेश खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश भारतीय एजेंटों की ओर से किए जाने के अमेरिका के आरोपों के बाद दिया गया था।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय का बयान
गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लंबी जांच के बाद समिति ने एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है। इसके पिछले आपराधिक संबंध और पृष्ठभूमि भी जांच के दौरान सामने आई थी। हालांकि, मंत्रालय के बयान में किसी ऐसे व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया जिसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों के सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचाने वाले कुछ संगठित आपराधिक समूहों, आतंकवादी गुटों, ड्रग्स तस्करों आदि की गतिविधियों के बारे में अमेरिकी अधिकारियों से जानकारी मिलने पर केंद्र सरकार ने नवंबर 2023 में उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति गठित की थी। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधार की सिफारिश
समिति ने अपनी जांच की और अमेरिका की ओर से दिए गए सुरागों पर भी काम किया। इस दौरान दोनों पक्षों ने दौरे भी किए। समिति ने विभिन्न एजेंसियों के कई अधिकारियों से पूछताछ की और इस संबंध में प्रासंगिक दस्तावेज की भी जांच की।


समिति ने सिफारिश की है कि कानूनी कार्रवाई तेजी से पूरी की जानी चाहिए। बयान में कहा गया कि समिति ने प्रणालियों और प्रक्रियाओं में कार्यात्मक सुधार की सिफारिश की है तथा ऐसे कदम उठाने की भी सिफारिश की है, जिससे भारत की प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत हो सके, इस तरह के मामलों से निपटने में व्यवस्थित नियंत्रण और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed