{"_id":"5ec29b0b1f07406177170079","slug":"tensions-between-india-and-china-increase-again-in-ladakh-both-countries-increases-army-deployment","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख में भारत और चीन के बीच फिर तनाव बढ़ा, दोनों देशों ने सेना की तैनाती बढ़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लद्दाख में भारत और चीन के बीच फिर तनाव बढ़ा, दोनों देशों ने सेना की तैनाती बढ़ाई
Mon, 18 May 2020 08:41 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 18 May 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में भारत और चीन के बीच एक बार फिर विवाद गहरा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वहां गालवन नदी के किनारे चीनी सेना को देखा गया है। इसे देखते हुए भारत ने भी यहां सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है। यहां पहले भी दोनों देशों के बीच विवाद होता रहा है लेकिन इस बार चीन ने आरोप लगाया है कि यह तनाव भारत ने शुरू किया है, लेकिन हम मानते हैं कि यहां दोकलम जैसे हालात नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि बीती नौ मई को उत्तरी सिक्किम के नाकूला सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों में झड़प हो गई थी। इसी दौरान एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) के पास चीनी सेना के हेलिकॉप्टर भी देखे हए थे, जिस पर भारत ने सुखोई आदि विमानों से पेट्रोलिंग शुरू की है। बीते दिनों में इस क्षेत्र में चीन की सैन्य गतिविधियां भी बढ़ी हैं। इसे देखते हुए भारत ने भी इस क्षेत्र में सैन्य तैनाती में इजाफा किया है।
विज्ञापन
गालवन नदी के पास जिस क्षेत्र में भारत और चीन के बीच विवाद बढ़ रहा है। यह क्षेत्र भारत-चीन के बीच हुए साल 1962 के युद्ध में भी महत्वपूर्ण था। यहां भारतीय सेना का एक पोस्ट था जिसे चीन ने घेर लिया था, जिसके बाद शुरू हुई झड़प जंग में बदल गई थी।
विज्ञापन