फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tension will not reduce without pakistan's action on terrorists

आतंकियों पर पाक की कार्रवाई के बिना नहीं छटेंगे तनाव के बादल 

Sun, 03 Mar 2019 12:54 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 03 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tension will not reduce without pakistan's action on terrorists
सांकेतिक तस्वीर

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की देश वापसी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव भले कम हो गया हो लेकिन खत्म नहीं हुआ है। सरकार को इंतजार है कि भारत की ओर से रखी गई शर्त के मुताबिक पाकिस्तान आतंकवादी और आतंकी संगठनों के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई कब करता है। उच्चपदस्त सरकारी सूत्रों के मुताबिक अगर पाकिस्तान की ओर से जल्द इस बावत गंभीरता केसंकेत नहीं मिले तो भारत नए सिरे से कार्रवाई केविकल्प पर अमल कर सकता है। 

विज्ञापन

  
सूत्रों ने बताया कि थलसेना, वायुसेना और नौसेना अभी भी हाई एलर्ट पर हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक शनिवार को भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो जवान मारे गए हैं। सूत्रों ने बताया कि एलओसी पर हालात   आम तौर पर संघर्ष विराम उल्लंघन की स्थिति से अलग है। दोनों तरफ से इस्तेमाल किए जा रहे हथियार और गोला बारूद का स्तर बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखने के लिए सभी कूटनीतिक उपाए जारी हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर पर बैकचैनल बातचीत की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान सरकार की ओर से भी इस बातचीत को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। इस दौरान भारत की ओर से फिर साफ तौर पर कहा गया है कि पाकिस्तान मसूद अजहर के खिलाफ सबूत का बहाना नहीं बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले से जुड़े नीतिकारों की सरकार को सलाह है कि फिलहाल आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर जिस तरह से अलग थलग पड़ गया है उसका फायदा उठाना चाहिए। लिहाजा पाकिस्तान को साफ तौर पर कहा गया है कि तनाव के बादल तबतक नहीं छटेंगे जबतक उनकी तरफ से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर उसके पक्के सबूत नहीं दिए जाते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed