फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tension in Bhiwandi over death of 17-year-old boy injured in clash Thane Maharashtra news updates in hindi

Maharashtra: दो समूह के बीच झड़प में घायल छात्र की मौत, ठाणे के भिवंडी में तनाव

Thu, 22 Feb 2024 01:19 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 01:19 AM IST
सार

मृतक की पहचान संकेत भोसले के रूप में हुई है।  पुलिस के अनुसार मृतक के रिश्तेदारों और उनके समर्थकों ने धमनकर नाका और आसपास के इलाकों में कुछ दुकानों को जबरन बंद करवा दिया था।

विज्ञापन
Tension in Bhiwandi over death of 17-year-old boy injured in clash Thane Maharashtra news updates in hindi
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर के कुछ इलाकों में एक 17 साल के लड़के की मौत के बाद अचानक तनाव का माहौल पसर गया। बताया जा रहा है कि यहां दो समूहों के बीच झड़प के चलते एक किशोर घायल हो गया था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक की पहचान संकेत भोसले के रूप में हुई है।  पुलिस के अनुसार मृतक के रिश्तेदारों और उनके समर्थकों ने धमनकर नाका और आसपास के इलाकों में कुछ दुकानों को जबरन बंद करवा दिया था। मामला 14 फरवरी का है जब मृतक भोसले और कैलास धोत्रे चलते समय गलती से एक-दूसरे से टकरा गए और विवाद शुरू हो गया था। फिलहाल, इस मामले में क्रॉस शिकायतें दर्ज की हैं और हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित की मौत के बाद एफआईआर में धारा 302 (हत्या की सजा) जोड़ दी गई है। 

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा: ठाणे प्रशासन ने निषेधाज्ञा जारी की

ठाणे जिला प्रशासन ने कक्षा 12 और 10 के परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा आदेश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हुईं हैं। कलेक्टर अशोक शिंगारे द्वारा जारी आदेश एचएससी परीक्षा के लिए 21 फरवरी से 19 मार्च के बीच और ठाणे जिले में कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 1 मार्च से 26 मार्च तक लागू रहेगा।

विज्ञापन

हॉलमार्क आदेश के उल्लंघन के लिए ठाणे में आभूषण की दुकान पर छापेमार कार्रवाई
भारतीय मानक ब्यूरो की मुंबई शाखा ने सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग के कथित उल्लंघन की जांच के लिए ठाणे जिले के मीरा रोड पर सोमवार को एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान सामने आया कि बीआईएस हॉलमार्क और मार्किंग के बिना बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण जब्त किए गए। आभूषण की दुकान बीआईएस हॉलमार्क के बिना वस्तुओं का निर्माण, भंडारण और बिक्री कर रही थी। साथ ही चार अंकों की पुरानी योजना के साथ सोने के आभूषणों/वस्तुओं पर अंकन कर रही थी। इस जांच में सोने के आभूषणों और सोने की कलाकृतियों की हॉलमार्किंग आदेश, 2020 का उल्लंघन पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed