{"_id":"684e0fdf8f5bd31b130e2a06","slug":"ten-years-of-world-yoga-day-one-third-of-people-celebrated-yoga-day-11-practice-it-daily-news-in-hin-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व योग दिवस के 10 साल: एक तिहाई लोगों ने मनाया योग दिवस,11% करते हैं रोज अभ्यास; 13.4% कभी-कभी करते हैं योग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विश्व योग दिवस के 10 साल: एक तिहाई लोगों ने मनाया योग दिवस,11% करते हैं रोज अभ्यास; 13.4% कभी-कभी करते हैं योग
Sun, 15 Jun 2025 05:42 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 15 Jun 2025 05:42 AM IST
सार
केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सर्वे में पाया गया कि तीन में से दो भारतीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से दूर हैं। शहरी-ग्रामीण जागरूकता में फर्क है, लेकिन युवाओं में जानकारी सबसे कम है।
विज्ञापन
योग दिवस 2025
- फोटो : Adobe
विस्तार
स्वस्थ्य जीवन के लिए नियमित योग पर जोर दिया जाता है, लेकिन बीते 10 साल में सिर्फ एक तिहाई लोगों ने ही योग दिवस में हिस्सा लिया। यानी 2014 से 2024 के बीच तीन में से दो भारतीय अब भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से अछूते हैं। यह खुलासा एक सरकारी सर्वे में हुआ, जिसे शनिवार को केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने जारी किया है। सर्वे में सामने आया है कि बीते दस वर्षों में सिर्फ 33.4% लोगों ने ही किसी योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया है जबकि 66.6% इससे दूर रहे हैं।
देश के अलग-अलग हिस्सों में 30 हजार से भी ज्यादा लोगों पर आधारित इस सर्वे में पता चला कि सरकार जिस कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) को हर साल प्रचारित करती है, उसे जानने वालों की संख्या भी कम है। सिर्फ 39.3% लोग इस प्रोटोकॉल से परिचित हैं, बाकी 60% इससे अनजान हैं। शहरी लोगों में जागरूकता थोड़ी ज़्यादा (42.9%) है, लेकिन ग्रामीण भारत (37.4%) बहुत पीछे नहीं है। 18-24 साल के युवाओं में कॉमन योग प्रोटोकॉल की जानकारी सबसे कम (9.5%) रही, जबकि 41-64 वर्ष के आयुवर्ग में जागरूकता और अभ्यास दोनों अधिक थे। पुरुष और महिलाएं लगभग बराबर स्तर पर हैं।
ये भी पढ़ें:- जयशंकर का फ्रांस दौरा: पेरिस में रणनीतिक समुदाय से मिले जयशंकर, भारत-यूरोप साझेदारी और वैश्विक बदलावों पर मंथन
विज्ञापन
13.4% कभी-कभी करते हैं योग
सर्वे में जब लोगों से नियमित योग के बारे में पूछा गया तब सिर्फ 11.2% लोगों ने नियमित रूप से योग करने की जानकारी दी जबकि 13.4% लोगों ने कभी-कभार योगासन लगाने की बात को स्वीकारा। चौंकाने वाली बात यह है कि 75.5% भारतीय योग से अब भी दूर हैं। रोजाना योग करने वालों में सर्वाधिक 12.6% शहरी लोग हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह संख्या बेहद कम है।

24.6% को योग से हुआ लाभ
सर्वे के अनुसार, जिन लोगों ने योग को अपनी जीवनशैली में शामिल किया है उन्हें इसका काफी लाभ भी मिला है। योग अपनाने वाले लोगों में से 24.6% ने अपनी फिटनेस में सुधार पाया, लेकिन सिर्फ 16.9% ने माना कि योग से उनका तनाव कम हुआ है।