फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar wraps up France visit, appreciates support for fight against terrorism News In Hindi

जयशंकर का फ्रांस दौरा: पेरिस में रणनीतिक समुदाय से मिले जयशंकर, भारत-यूरोप साझेदारी और वैश्विक बदलावों पर मंथन

Sun, 15 Jun 2025 01:32 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 15 Jun 2025 01:32 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने चार दिवसीय फ्रांस दौरे के दौरान कई अहम बैठके की। सबसे पहले तो उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस के समर्थन की सराहना की। फिर शनिवार को पेरिस में रणनीतिक मामलों से जुड़े विशेषज्ञों से मुलाकात की। साथ ही दोनों देशों ने रक्षा, तकनीक, शिक्षा व इंडो-पैसिफिक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और रोडमैप लागू करने पर सहमति जताई।

विज्ञापन
Jaishankar wraps up France visit, appreciates support for fight against terrorism News In Hindi
फांस में विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एक्स@ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को फ्रांस की अपनी चार दिवसीय यात्रा पूरी की। साथ ही पेरिस में रणनीतिक मामलों से जुड़े विशेषज्ञों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वैश्विक स्तर पर हो रहे संतुलन बदलाव, डेटा, तकनीक और ऊर्जा के बढ़ते महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोप के बीच मजबूत साझेदारी की बड़ी संभावनाएं हैं। जयशंकर ने इस मुलाकात को सुखद अनुभव बताया और इसे दोनों पक्षों के बीच विचार-विमर्श और सहयोग को आगे बढ़ाने वाला बताया।

विज्ञापन

आतंकवाद पर समर्थन की सराहना की
अपने फ्रांस दौरे के दौरान जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के लिए फ्रांस के मजबूत समर्थन की सराहना की। इस दौरान उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरो से मुलाकात की। इन बैठकों में दोनों देशों के बीच भरोसे, सहयोग और साझा लक्ष्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- MEA: एस. जयशंकर और फ्रांसीसी विदेश मंत्री की मुलाकात; रक्षा, अंतरिक्ष और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इस यात्रा के दौरान भारत और फ्रांस ने ‘हॉराइजन 2047 रोडमैप’ और ‘डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप’ को पूरी तरह लागू करने पर सहमति जताई। इन योजनाओं के जरिए रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को मजबूत किया जाएगा।

बैठक के दौरान इन मुद्दों पर जोर
दोनोें पक्षों ने तकनीक, नवाचार, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, निवेश, जीवन विज्ञान, संग्रहालय सहयोग और लोगों के बीच संबंधों जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति पर संतोष जताया।  उन्होंने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सहित वैश्विक मुद्दों पर फ्रांसीसी नेतृत्व के साथ विचार साझा किए और भारत-फ्रांस के दृष्टिकोण में समानता पर बल दिया।

पेरिस की राष्ट्रीय पुस्तकालय का भी किया दौरा
जयशंकर ने पेरिस में फ्रांस की राष्ट्रीय पुस्तकालय का दौरा कर वहां मौजूद भारतीय पांडुलिपियों का अवलोकन किया और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने मार्से में आयोजित पहले 'मेडिटेरेनियन रईसिना डायलॉग' में हिस्सा लिया और वैश्विक भू-राजनीतिक मुद्दों पर विचार साझा किए।

ये भी पढ़ें:-  FTA: भारत-ईयू व्यापार समझौते में प्रगति, विदेश नीति पर जयशंकर ने कही यह बात

राष्ट्रीय पुस्तकालय का भी किया दौरा
जयशंकर ने फ्रांस की राष्ट्रीय पुस्तकालय का दौरा भी किया, जहां उन्होंने भारतीय शास्त्रीय पांडुलिपियों और ग्रंथों का संग्रह देखा। जयशंकर ने कहा कि यह दौरा फ्रांस में इंडोलॉजी (भारतीय अध्ययन) की गहराई का परिचायक है। उन्होंने पुस्तकालय के अध्यक्ष गिल्स पेको से मुलाकात कर सांस्कृतिक विरासत संरक्षण में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed