फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ten women lost their lives everyday due to absence of abortion bill

अबॉर्शन बिल पास न होने से हर रोज जान गंवा रहीं दस महिलाएं

Wed, 22 Nov 2017 09:53 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 22 Nov 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Ten women lost their lives everyday due to absence of abortion bill
symbolic pic

मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट के अंतर्गत देश में 20 हफ्ते से ज्यादा पुराने भ्रूण का गर्भपात गैरकानूनी है। यह तभी संभव है जब महिला की जान खतरे में हो। इस कानून के चलते कई महिलाएं छिपकर असुरक्षित तरीके से गर्भपात कराने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन


पढ़ें:  बीजेपी ने पूछा- राहुल कितने समय संसद में रहते हैं, चर्चा से भागना कांग्रेस की पुरानी आदत
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 56 फीसदी असुरक्षित गर्भपात होते हैं। वहीं 8.5 फीसदी गर्भवती महिलाओं की मृत्यु का कारण असुरक्षित गर्भपात होता है। करीब हर रोज दस महिलाएं इसके चलते जान गंवा देती हैं। इसे रोकने के लिए 2014 में ड्राफ्ट बिल पेश किया गया, जिसमें प्रावधान था कि गर्भपात की समय सीमा 20 हफ्ते से बढ़ाकर 24 हफ्ते की जाए पर अभी तक यह बिल पास नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के नियम से आया बदलाव
2008 में निकेता मेहता को गर्भावस्था के 24वें हफ्ते में पता चला कि उनके गर्भ में पल रहे भ्रूण का दिल असामान्य है, जिससे उसके जीवित रहने की आशंका कम है। पर बांबे हाईकोर्ट ने उनकी गर्भपात को मंजूरी देने की याचिका खारिज कर दी क्योंकि बच्चे की जान खतरे में थी, महिला की नहीं।


पढ़ें:  शीत सत्र: सोनिया बोलीं- संसद को नुकसान पहुंचा रही है सरकार, जेटली ने किया पलटवार

इस फैसले के बाद तकनीक, कानून, व्यक्तिगत पसंद और नैतिकता पर खूब चर्चा हुई। इस साल जुलाई में बीमार भ्रूण के एक ऐसे ही केस में सुप्रीम कोर्ट ने 20 हफ्ते से ज्यादा उम्र वाले भ्रूण के गर्भपात की इजाजत दे दी। 

कानून की जरूरत
सुप्रीम कोर्ट का फैसला समाज में आ रहे बदलाव का प्रतीक है। लेकिन गर्भपात की सीमा 24 हफ्ते करने का विधायी संशोधन तीन साल से लटका पड़ा है। 2014 के इस ड्राफ्ट बिल में रेप के मामलों में 24 हफ्ते तक गर्भपात की इजाजत है। वहीं बीमार भ्रूण के विशेष मामलों में भी यह छूट मिली हुई है। इस संशोधन से गर्भपात सेवा ज्यादा आसान हो जाएगी। आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी डॉक्टर और सहायक नर्स, दाई और नर्स भी गर्भपात कर सकेंगी। यह बिल अभी सरकार ने मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed