{"_id":"575ef9414f1c1bb26511b931","slug":"temporary-transgression-by-chinese-soldiers-in-arunachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल में चीनी सैनिकों की घुसपैठ, तीन घंटे बाद लौटे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अरुणाचल में चीनी सैनिकों की घुसपैठ, तीन घंटे बाद लौटे
एजेंसी/ ईटानगर
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी कामेंग जिले में चार दिन पहले घुसे थे 250 पीएलए जवान
भारतीय सीमा में चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों की घुसपैठ का एक और मामला सामने आया है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि चार दिन पहले पीएलए के 250 सैनिक अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले के यंगस्ते में घुस गए।
विज्ञापन
यह घटना नौ जून की है। सेना का कहना है कि चीन की पेट्रोलिंग पार्टी की यह तात्कालिक घुसपैठ थी और वे कुछ ही घंटों के भीतर अपनी सीमा में लौट गए।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण यह है कि चीनी सैनिकों की तरफ से यह घुसपैठ ऐसे समय में हुई है जब चीन 48 सदस्यीय परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता का मुखर विरोध कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में इस साल चीनी सेना की ओर से यह पहली ज्ञात घुसपैठ है।
विज्ञापन
चीन अरुणाचल प्रदेश को अपना भू-भाग होने का दावा करता है। सूत्रों के मुताबिक चीनी सैनिक भारतीय सीमा क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक रहने के बाद अपनी सीमा की ओर बढ़े।
इससे पहले चीन सैनिक लद्दाख और लेह क्षेत्र में अक्सर भारतीय सीमा में घुसपैठ करते रहे हैं।