फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Temples will also come up in Kashi and Mathura says suspended BJP MLA Raja Singh

तेलंगाना: निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह बोले- अयोध्या के बाद काशी और मथुरा में भी बनेंगे मंदिर

Fri, 31 Mar 2023 06:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 31 Mar 2023 06:44 PM IST
सार

भाजपा के निलंबित विधायक टी राजा सिंह ने एक वीडियो में कथित तौर पर कहा कि अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह मथुरा और काशी में भी एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Temples will also come up in Kashi and Mathura says suspended BJP MLA Raja Singh
टी राजा सिंह - फोटो : ट्विटर

विस्तार

तेलंगाना के निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद मथुरा और काशी में भी मंदिर बनाए जाएंगे। उन्होंने यह टिप्पणी गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा के दौरान की।

विज्ञापन


उन्होंने एक वीडियो में कथित तौर पर कहा कि अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह मथुरा और काशी में भी एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा। एक अन्य वीडियो में हैदराबाद के गोशामहल के विधायक ने भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए एक सभा को 'संकल्प' दिलाया। संकल्प में 'लव जिहादियों' को मुंहतोड़ जवाब देने और भारत के साधु, संत और महिलाओं की रक्षा करने का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेलंगाना के सीएम ने महाराष्ट्र के किसानों से की साथ आने की अपील, कहा- यहां भी पंचायत चुनाव लड़ेगी BRS
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे टी राजा सिंह के भाषण की सामग्री की जांच कर रहे हैं और कानूनी राय लेंगे। जुलूस के दौरान नाथूराम गोडसे की तस्वीर लगाए जाने की खबरों पर अधिकारी ने कहा कि वे उस पर भी गौर कर रहे हैं।

इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की कथित विवादित टिप्पणियों पर हंगामे के बाद भाजपा ने अगस्त 2022 में टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था। उनके खिलाफ इस टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया था और बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। अपने उग्र हिंदुत्ववादी विचारों के लिए जाने जाने वाले टी राजा सिंह के खिलाफ हैदराबाद में कई पुलिस मामले दर्ज हैं, जिनमें कथित सांप्रदायिक अपराध भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed