फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Temple Mosque Story: More Than Seven Lakh Mosques for More Than 17 Crore Muslims Know How Many Temples

Temple Mosque Controversy: भारत में 17 करोड़ मुस्लिमों के लिए करीब सात लाख मस्जिदें, जानें मंदिर कितने हैं?

Mon, 16 May 2022 02:02 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 16 May 2022 02:02 PM IST
सार

2011 की जनगणना के अनुसार देश में मुस्लिमों की आबादी 17 करोड़ है, जबकि 96 करोड़ हिंदू हैं।

विज्ञापन
Temple Mosque Story: More Than Seven Lakh Mosques for More Than 17 Crore Muslims Know How Many Temples
भारत में धार्मिक आधार पर आबादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी, मथुरा, दिल्ली, आगरा से लेकर मध्य प्रदेश के धार तक मंदिर-मस्जिद को लेकर विवाद जारी है। हिंदू पक्ष का दावा है कि मुस्लिम आक्रांताओं ने हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंचाई थी। 60 हजार से ज्यादा मंदिरों को तोड़ दिया गया। कई मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनवा दी गईं।
विज्ञापन


वहीं, मुस्लिम पक्ष उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम 1991 का हवाला दे रहे हैं। इसके मुताबिक, 15 अगस्त 1947 से पहले मौजूद किसी भी धर्म के उपासना स्थल को किसी दूसरे धर्म के उपासना स्थल में नहीं बदला जा सकता है। अगर कोई ऐसी कोशिश करता है तो उसे जेल भी हो सकती है। भारत में हिंदू और मुस्लिमों की संख्या भी दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। ऐसे में आज हम आपको भारत में मंदिर और मस्जिद की संख्या के बारे में बता रहे हैं। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट...
विज्ञापन

 

Temple Mosque Story: More Than Seven Lakh Mosques for More Than 17 Crore Muslims Know How Many Temples
मंदिर-मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
96 करोड़ हिंदुओं के लिए 20 लाख से ज्यादा मंदिर
वैसे तो देश में मौजूद धार्मिक स्थलों का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। हालांकि, अलग-अलग डाटा रिसर्च कंपनियों ने कुछ आंकड़े जरूर जारी किए हैं। ट्रैवल ट्राइंगल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 96 करोड़ हिंदुओं की आबादी के बीच 20 लाख से ज्यादा मंदिर हैं। सबसे ज्यादा करीब तीन लाख मंदिर तमिलनाडु में हैं। 

17 करोड़ मुस्लिमों के लिए सात लाख से ज्यादा मस्जिद
मंदिरों की तरह मस्जिदों की संख्या को लेकर भी अब तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। हालांकि, डाटा रिसर्च कंपनियों के हवाले से कई दावे जरूर किए गए हैं। फाइंडिंग डाटा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में करीब सात लाख मस्जिद हैं। 
 

Temple Mosque Story: More Than Seven Lakh Mosques for More Than 17 Crore Muslims Know How Many Temples
दुनिया में सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया के अंगकोरवाट में भगवान विष्णु का मंदिर है। - फोटो : अमर उजाला
यहां है दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर
भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है, लेकिन आपको यह बात हैरान कर देगी कि दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर भारत में नहीं, बल्कि कंबोडिया में है। कंबोडिया के अंगकोरवाट में भगवान विष्णु का मंदिर है। सिमरिप शहर में मीकांग नदी के किनारे बना यह मंदिर सैकड़ों वर्ग मील इलाके में फैला है, जिसे देखने के लिए लाखों पर्यटक पहुंचते हैं।

इसके बाद दिल्ली में कॉमनवेल्थ खेलगांव के पास 100 एकड़ जमीन पर बने स्वामीनारायण मंदिर का नाम आता है, जिसे अक्षरधाम मंदिर भी कहा जाता है। दुनिया के सबसे विशाल हिंदू मंदिर के तौर पर इसका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इसमें 10 हजार साल पुरानी भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और वास्तुकला को दिखाया गया है।

दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद कहां?
यह भी बेहद रोचक तथ्य है कि दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद भी भारत में नहीं है। सऊदी अरब स्थित मस्जिद-अल-हरम को दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद का दर्जा हासिल है। इसे ही मक्का भी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed