फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather News Update IMD Alert For High Temperature After Raining Know About Country Weather News in Hindi

फिर आफत बनेगी गर्मी: बारिश के दौर के बाद अब 5-6 डिग्री तक उछलेगा पारा; जानें देश में कहां-कैसा रह सकता है मौसम

Fri, 05 May 2023 09:34 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 05 May 2023 09:34 AM IST
सार

मौसम विज्ञानियों ने आगामी दिनों के लिए तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में तापमान में 4-6 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Weather News Update IMD Alert For High Temperature After Raining Know About Country Weather News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में इस समय मौसम का अजब ही हाल है। कभी भीषण धूप तो कभी बारिश और तो और मई महीने में दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को कोहरा देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिसों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही। इस बीच, गुरुवार को मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पारे में बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की है। गौरतलब है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, यह 1901 के बाद मई में तीसरी सबसे सर्द सुबह रही।

विज्ञापन

 
पांच से छह डिग्री तक तापमान में होगी बढ़ोतरी
मौसम विज्ञानियों ने आगामी दिनों के लिए तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में तापमान में 4-6 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है। विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि अगले पांच दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को हीटवेव की स्थिति से जूझना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हीटवेव वाली स्थिति की फिलहाल संभावना नहीं है। आने वाले समय में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। रविवार तक तापमान 32-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहेगा। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 
विज्ञापन


 पश्चिम में भी मौसम में बदलाव के संकेत नहीं 
 मौसम विभाग ने पश्चिम भारत को लेकर अगले दो दिनों के लिए भविष्यवाणी की। विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। हालांकि उसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कब तक होगी बारिश? 
इसे समझने के लिए हमने मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमआर रानालकर से बात की। उन्होंने कहा, इस हफ्ते ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इस हफ्ते तक 14 राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा पांच राज्यों में हल्की बारिश और 10 राज्यों में बादल छाए रहने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। 

मई के दूसरे हफ्ते से बारिश में कमी आने लगेगी। मई के दूसरे हफ्ते के बाद हीट वेव भी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी भी बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च से अप्रैल तक के जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक 17 राज्यों के 59% जिलों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हो चुकी है।

अगले दस दिन कैसा रहेगा मौसम?
डॉ. एमआर रानालकर के अनुसार, सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। इसके बाद मई के दूसरे हफ्ते में गर्मी का एहसास किया जा सकेगा। हीट वेब का भी सामना करना पड़ सकता है। 12 मई तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 35 से 40 और न्यूनतम 24 से 30 रहने का अनुमान है।

इसके बाद इसमें और अधिक इजाफा देखने को मिलेगा। 18 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक जाने का भी अनुमान है। ऐसे में सभी को बचकर रहना चाहिए। 


2 मई 1969 को दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
दो मई 1969 को तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसके बाद दो मई 1982 को सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आमतौर पर राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मई का महीना साल में सबसे ज्यादा गर्म होता है। इसमें औसतन अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed