फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tell SSP that on the basis of which allegations of treason

मन्नान वानी केस:किस आधार पर लगा देशद्रोह का आरोप,एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष ने उठाया सवाल

Sun, 14 Oct 2018 05:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 14 Oct 2018 05:15 AM IST
विज्ञापन
Tell SSP that on the basis of which allegations of treason

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर ने कहा कि एसएसपी बताएं कि कश्मीर के छात्रों के खिलाफ किस आधार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ है। कैनेडी हॉल परिसर में आतंकी मन्नान वानी के जनाजे की नमाज पढ़ने की कोशिश को सज्जाद सिरे से खारिज करते हैं। उनका कहना है कि मन्नान वानी की मौत के बाद छात्र विचार करने के लिए वहां जमा हुए थे। मैंने स्वयं दो छात्रों को भेजा ताकि कुछ गलत नहीं हो। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों ने आजादी-आजादी के नारे लगाए भी हैं तो गलत क्या है। यह अभिव्यक्ति की आजादी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह साबित किया जाए कि कैनेडी हॉल परिसर में राष्ट्र विरोधी नारे लगे हैं। उन्होंने कहा कि सियासत के लिए कश्मीर के छात्रों को बदनाम किया जा रहा है। कश्मीर के छात्रों को मजबूर किया जा रहा है कि वह घर जाएं। सांसद सतीश गौतम भी बिना सोचे समझे गैर जिम्मेदराना बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के छात्रों के साथ ज्यादती हुई तो वह 17 अक्तूबर को सर सैयद दिवस के दिन ‘अलीगढ़ छोड़ दो, गो बैक कश्मीर’ का नारा लगाएंगे। मन्नान वानी आतंकी बना। यह उसका व्यक्तिगत निर्णय था। मैं स्वयं नमाज-ए-जनाजा नहीं चाहता था।

विज्ञापन

देशद्रोह का मुकदमा, निलंबन एवं नोटिस के बाद खलबली  

Tell SSP that on the basis of which allegations of treason

देशद्रोह का मुकदमा, दो छात्रों के निलंबन सहित 9 को कारण बताओ नोटिस दिये जाने के बाद कश्मीरी छात्रों में खलबली मच गई है। मामला रफा-दफा करने के लिए शनिवार को कश्मीर के दर्जनों छात्र प्रॉक्टर ऑफिस पहुंचे। कश्मीरी छात्रों ने प्रॉक्टर आफिस में सवाल उछाला कि आप लोगों को कैसे पता चला कि हमलोग मन्नान वानी के जनाजे की नमाज पढ़ने गए थे। आतंकी मन्नान वानी के मरने पर शहीद घोषित कर जनाजे की नमाज पढ़ने की कोशिश करने तथा रोकने पर हंगामा एवं नारेबाजी करने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस एवं एएमयू प्रशासन की कार्यवाही के बाद कश्मीर के छात्रों में खलबली मच गई है। एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर के साथ शनिवार को दर्जनों छात्र प्रॉक्टर आफिस पहुंचे ताकि उनका मामला रफा-दफा हो सकें। 

कुछ छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस द्वारा दो छात्रों को निलंबित करने एवं 7 छात्रों के खिलाफ नोटिस जारी किये जाने पर सवाल उठाया और पूछा कि आपको कैसे पता कि कश्मीर के छात्र वहां नमाज-ए-जनाजा पढ़ने गए थे। प्रॉक्टर आफिस के अधिकारियों ने जब हकीकत बया किया तो उनके तेवर ढीले पड़े। अधिकारियों ने कहा कि कारण बताओ नोटिस दिया गया है। छात्र उसका जवाब दें। निर्दोष छात्रों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी और दोषी लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा। प्रॉक्टर आफिस के अधिकारियों ने साफ-साफ कह दिया कि देशहित के खिलाफ कोई कार्य कैंपस में नहीं होने देंगे।

देशद्रोह प्रकरण में नामजदों की तलाश में दबिश

Tell SSP that on the basis of which allegations of treason

हिजबुल कमांडर और एएमयू से निष्कासित रिसर्च स्कालर मन्नान वानी को सेना द्वारा मार गिराए जाने के एएमयू परिसर में  देश विरोधी नारेबाजी करने वाले कश्मीरी शोध छात्र वसीम अयूब मलिक और अब्दुल अबीर मीर की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। हर संभावित ठिकाने पर उनकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।  शुक्रवार को दोनों छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। 

इस प्रकरण में रसायन विभाग के शोध छात्र वसीम अयूब मलिक और इतिहास विभाग के अब्दुल अबीर मीर के खिलाफ धारा 147, 148, 124 ए, 153 ए, 153 बी, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन धाराओं में देश विरोधी नारेबाजी, एक राय होकर हमला करना, गाली गलौज करना, जान से मारने की धमकी देना, सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना आदि आरोप शामिल हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस नामजदों के साथ ही फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed