{"_id":"5fce5fe32c40fb1fc33ddb83","slug":"telephone-conversation-between-prime-minister-and-france-president-emmanuel-macron","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Mon, 07 Dec 2020 10:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। पीएमओ ने बताया कि वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने फ्रांस में हुए आतंकी हमलों को लेकर संवेदना जताई और कहा कि आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ जंग में भारत फ्रांस के साथ है।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने साझा हितों वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। इसमें कोविड-19 वैक्सीन की उपलब्धता और सामर्थ्य में सुधार, कोविड के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग, समुद्री सुरक्षा, रक्षा सहयोग, डिजिटल अर्थव्यवस्था, साइबर सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे शामिल रहे।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में भारत और फ्रांस की रणनीतिक भागीदारी में आई गहराई और मजबूती पर संतुष्टि जताई। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के बाद के समय में मिलकर काम करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री ने स्थिति सामान्य होने के बाद मैक्रों को भारत आने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन