फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telecom: Government telecom company BSNL has now got support of this company, now users will get 5G network

Telecom: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL को मिला अब इस कंपनी का साथ,अब यूजर्स को मिलेगा 5जी नेटवर्क!

Tue, 04 Feb 2025 01:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 04 Feb 2025 01:54 PM IST
सार

जानकारों का कहना है कि बीएसएनएल के साइट और फ्रीक्वेंसी रेंज की पहचान करने के बाद सरकारी कंपनी के नेटवर्क को 5जी में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए को टीसीएस को एडवाइजरी बनाया गया है।

विज्ञापन
Telecom: Government telecom company BSNL has now got support of this company, now users will get 5G network
BSNL - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल लगातार अपने को अपग्रेड करने में जुटी हुई है। प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले बीएसएनएल अपने रिचार्ज प्लान सस्ते कर रही है। दूसरी ओर 4जी और 5जी नेटवर्क ठीक करने का काम भी किया जा रहा है। इस बीच बीएसएनएल ने उसके ग्राहकों को खुशखबरी दी है। बीएसएनएल ने 5जी नेटवर्क में अपग्रेड करने के लिए टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ हाथ मिलाया है।

विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि बीएसएनएल के साइट और फ्रीक्वेंसी रेंज की पहचान करने के बाद सरकारी कंपनी के नेटवर्क को 5जी में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए को टीसीएस को एडवाइजरी बनाया गया है। बीएसएनएल नेटवर्क में टीसीएस के रेडियो उपकरण को सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ 5जी तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


अभी सरकारी कंपनी बीएसएनएल के पास 700 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज, 2,500 मेगाहर्ट्ज और 3,500 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी बैंड में स्पेक्ट्रम है। टीसीएस की अगुवाई वाले कंसोर्टियम में सी-डॉट और टाटा ग्रुप की फर्म तेजस नेटवर्क्स शामिल हैं। यह कंसोर्टियम 100,000 साइटों के साथ पूरे देश में 4जी नेटवर्क लागू कर रहा है। बीएसएनएल ने अब तक 65,000 साइटों को ऑन-एयर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि, एक लाख साइट्स के साथ हम देश में पर्याप्त कवरेज प्राप्त करने में सक्षम होंगे। हम एक और योजना लेकर आएंगे जो यह सुनिश्चित करेगी कि हम अपनी क्षमता बढ़ाएं। बीएसएनएल 5जी नेटवर्क-एज-ए-सर्विस की पेशकश करने के लिए भी तैयार है। इसमें तेजस दिल्ली सर्कल में 1,876 साइट्स के लिए मैदान में है। पिछले महीने टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क मई 2025 तक पूरी तरह से स्थापित होने की उम्मीद है। इसे 5जी में अपग्रेड किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed