फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telecom department said mobile number can be changed from postpaid to prepaid or prepaid to postpaid from an OTP

दूरसंचार विभाग: एक ओटीपी से पोस्टपेड से प्रीपेड या प्रीपेड से पोस्टपेड में बदल सकेंगे नंबर

Tue, 25 May 2021 03:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 25 May 2021 03:27 AM IST
सार

  • दूरसंचार विभाग ने दिशा-निर्देशों में कहा है कि अगर कोई ग्राहक प्रीपेड मोबाइल नंबर को पोस्टपेड या पोस्टपेड मोबाइल नंबर को प्रीपेड में बदलता है तो नंबर के मालिकाना हक में कोई बदलाव नहीं होगा
  • मोबाइल सिम की जिम्मेदारी ग्राहक के पास ही रहेगी

विज्ञापन
Telecom department said mobile number can be changed from postpaid to prepaid or prepaid to postpaid from an OTP
पोस्टपेड प्लान्स

विस्तार

जल्द ही आप आसानी से अपने प्रीपेड मोबाइल नंबर को पोस्टपेड या पोस्टपेड नंबर को प्रीपेड में बदल सकेंगे। इसके लिए आपको केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करनी होगी। बस एक ओटीपी से ही आपका काम हो जाएगा। दूरसंचार विभाग ने सोमवार को इसे बारे में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि अगर कोई ग्राहक प्रीपेड मोबाइल नंबर को पोस्टपेड या पोस्टपेड मोबाइल नंबर को प्रीपेड में बदलता है तो नंबर के मालिकाना हक में कोई बदलाव नहीं होगा। सिम की जिम्मेदारी ग्राहक के पास ही रहेगी। केवल बिल की प्रक्रिया में ही बदलाव होगा।
विज्ञापन


इच्छुक ग्राहकों को एसएमएस, आईवीआरएस, वेबसाइट या अधिकृत मोबाइल ऐप के जरिए आग्रह करना होगा। इसके बाद ग्राहक को एक मेसेज भेजा जाएगा, जिसमें एक यूनिक ट्रांजंक्शन आईडी और ओटीपी होगा, जिसकी वैधता 10 मिनट के लिए ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटीपी की सफलतापूर्वक पुष्टि के बाद बदलाव के बारे में ग्राहकों को वह तारीख और समय बता दिया जाएगा। बदलाव के दौरान ग्राहक के लिए सेवा बंद होने की अवधि 30 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed