फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telecom companies agree on inter portability for Wi-Fi hotspots

अब मिलेगा सार्वजनिक स्थानों पर इंटरनेट, वाई-फाईहॉट स्पॉट को मिली मंजूरी

Thu, 06 Sep 2018 03:43 AM IST
पीयूष पांडेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
पीयूष पांडेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Sep 2018 03:43 AM IST
विज्ञापन
Telecom companies agree on inter portability for Wi-Fi hotspots

आम जनता को सार्वजनिक स्थानों पर इंटरनेट सेवाएं जल्द मुहैया हो सकती हैं। दूरसंचार कपंनियां देशभर में 5 लाख वाई-फाई हॉट स्पॉट शुरू करने रूपरेखा तैयार कर चुकी हैं। कंपनियों के बीच वाई-फाई हॉट स्पॉट की इंटरपोर्टेबिलिटी को लेकर सहमति बन गई है। आगामी 7 सितंबर को वह दूरसंचार मंत्रालय को अपनी योजना सौंपने की तैयारी में है। मंत्रालय ने पिछले महीने कंपनियों से सार्वजनिक वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाने पर रूपरेखा मांगी थी। आम जनता को सस्ती दर पर इंटरनेट सेवा मुहैया कराने की दूरसंचार नियामकट्राई की सिफारिशों पर टेलीकॉम आयोग ने मुहर लगाई थी। 

विज्ञापन


इससे निजी क्षेत्र के लोगों को बड़े पैमाने पर काम मिलेगा और देश में इंटरनेट सुविधा का विस्तार होगा। ट्राई ने एसटीडी-पीसीओ पर आधारित पीडीओ (सार्जविकडेटा कार्यालय) मॉडल अपनी सिफारिशों में पेश किया था। इसके जरिए डेटा कार्यालय हरगली, मोहल्ले में दिखाई देगा। याद रहे कि मोबाइल आने के बाद एसटीडी-पीसीओ व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गया। लेकिन देशभर में 5 लाख सार्वजनिक वाई-फाई हॉट स्पॉट शुरू होने के बाद ऐसी ही व्यवस्था पीडीओ के रूप में आएगी। 
विज्ञापन


दूरसंचार कंपनियों के बीच इंटरपोर्टेबिलिटी पर सहमति बनने से ग्राहक किसी भी कंपनी के वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकेगा। ग्राहक वाई-फाई डेटा के कूपन ले सकेंगे। ग्राहक 5 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का कूपन ले सकेंगे। इससे छोटे ऑपरेटर्स की इस बाजार में आसानी से प्रवेश मिलेगा। साथ ही जरुरत के मुताबिक छोटे इंटरनेट रिचार्ज का पैक मिल सकेगा। सरकार की योजना है कि देश में दिसंबर तक 5 लाख वाई-फाईहॉट स्पॉट शुरू हो जाएं। दूरसंचार कंपनियों के साथ इंटरनेट सेवा प्रदाता भी इसके लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि 7 सितंबर को होने वाली बैठक में कंपनियां योजना के तहत अपनी रूपरेखा पेश करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक दूरसंचार विभाग लाइसेंस की शर्तों में बदलाव करेगा और कंपनियों को ढांचागत व्यवस्था साझा करने की अनुमति दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय के दखल के बाद सहमति बनी है। पहले दूरसंचारकं पनियों ने इंटरपोर्टेबिलिटी पर आपत्ति जताई थी। उनकी ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए योजना को अव्यवहारिक करार दिया गया था। गौरतलब है कि ट्राई ने कहा था कि इससे पूरे देश में वाई-फाई को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिलेगा। ट्राई ने इसका पायलट प्रोजेक्ट बंगलुरू में शुरु किया था जो सफल रहा था। इस योजना की शुरुआत के साथ तीन साल के अंदर हॉट स्पॉट की संख्या तीन गुनी यानी 15 लाख हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed