फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telecom BSNL's 5G service start soon Minister Scindia gave this update

Telecom: BSNL की 5 जी सेवा का इंतजार खत्म, इस दिन से शुरु हो सकती है सर्विस; मंत्री सिंधिया ने दिया ये अपडेट

Mon, 24 Mar 2025 07:33 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 07:33 PM IST
सार

5 जी सेवा: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी दी है कि,मई-जून 2025 तक बीएसएनएल के सभी 1 लाख 4जी साइट्स ऑपरेशनल हो जाएंगे। बता दें कि पिछले साल सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड को रिवाइज करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट का आवंटन किया था।

विज्ञापन
Telecom BSNL's 5G service start soon Minister Scindia gave this update
5जी सिम - फोटो : संवाद

विस्तार

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 5 जी सर्विस को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।  केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल की 5जी सर्विस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बीएसएनल की 4जी सर्विस के लिए पूरे देश में मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी अपना नेटवर्क एक्सपांड करने के लिए अब तक 75 हजार से ज्यादा नए 4जी टावर को लाइव कर दिया है। अगले एक-दो महीने में 1 लाख 4जी टावर लगा दिए जाएंगे, जिसके बाद बीएसएनएल की 5जी सर्विस को रोल आउट करने की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कंफर्म किया है कि,मई-जून 2025 तक बीएसएनएल के सभी 1 लाख 4जी साइट्स ऑपरेशनल हो जाएंगे। इसके बाद 4जी से 5जी में ट्रांजिशन शुरू किया जाएगा, जिसकी जून में शुरू होने की संभावना है। मंत्री के बयान को दूरसंचार विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से केंद्रीय मंत्री का यह स्टेटमेंट शेयर किया है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले साल सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड को रिवाइज करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट का आवंटन किया था। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए इस राशि का आवंटन किया गया। इसके बाद से ही बीएसएनएल के नेटवर्क को अपग्रेड करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिन टेलीकॉम सर्किल में बीएसएनएल की 3जी सर्विस है उसमें 3जी को फेज आउट किया जा रहा है, ताकि स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल 4जी और 5जी सर्विस के लिए किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत संचार निगम लिमिटेड की 4जी सर्विस देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। कंपनी अपनी 4जी सर्विस को एक्सपांड करने के लिए हर जगह 4जी मोबाइल टावर लगाने का काम कर रही है। नेटवर्क बेहतर होने के बाद निजी टेलीकॉम कंपनी के यूजर्स बीएसएनएल में स्विच कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed