{"_id":"69f4ebb5d678086a870c4d20","slug":"telangana-yoga-mahotsav-bhujangasana-record-kanha-shanti-vanam-international-participation-countdown-hyderabad-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: भुजंगासन का आज रिकॉर्ड बनेगा, सात देशों से लोग शामिल होंगे, योग को स्कूलों तक पहुंचाने का लक्ष्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: भुजंगासन का आज रिकॉर्ड बनेगा, सात देशों से लोग शामिल होंगे, योग को स्कूलों तक पहुंचाने का लक्ष्य
Sat, 02 May 2026 12:17 AM IST
Udit Barsaley
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Udit Barsaley
Updated Sat, 02 May 2026 12:17 AM IST
सार
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले स्थित कान्हा शांति वनम में 2 मई को योग महोत्सव 2026 का आयोजन होगा। यह महोत्सव 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 50-दिवसीय उलटी गिनती की शुरुआत होने के अवसर पर हो रहा है।
विज्ञापन
भुजंगासन
- फोटो : Freepik
विस्तार
आयुष मंत्रालय के अधीन आने वाले मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) की ओर से तेलंगाना में आज भुजंगासन का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास होगा। यह आयोजन हैदराबाद के निकट स्थित कान्हा शांति वनम विश्व प्रसिद्ध हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर में होगा।
कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे शुरू होगा। इसमें देशभर से कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) का अभ्यास करने वाले योग प्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। योग महोत्सव का प्रमुख आकर्षण भुजंगासन का सामूहिक प्रदर्शन होगा। प्रतिभागी समन्वित रूप से अभ्यास करते हुए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इसे दर्ज कराने का प्रयास करेंगे। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। हार्टफुलनेस के अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल (दाजी) भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। यह 50-दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले एक महत्वपूर्ण चरण है। योग महोत्सव 2026 से तैयारियों को और गति मिलने की उम्मीद है। यह सरकार की स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण की परिकल्पना पर आधारित है।
विज्ञापन
'योग 365' पहल और मंत्री का संदेश
प्रतापराव जाधव ने योग महोत्सव के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सभी से आने वाले 50 दिनों को एक सशक्त सामूहिक संकल्प में बदलने का आग्रह किया। जाधव ने कहा कि योग को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखना चाहिए। इसे दैनिक जीवन के प्रत्येक क्षण और प्रत्येक श्वास में अपनाना चाहिए। इसी भावना के साथ आयुष मंत्रालय ने 'योग 365' पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य नागरिकों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना है।
व्यापक अंतरराष्ट्रीय भागीदारी
यह कार्यक्रम व्यापक अंतरराष्ट्रीय भागीदारी का साक्षी बनेगा। सिंगापुर, चीन, वियतनाम, कोलंबिया, मलेशिया, ब्राज़ील जैसे देशों से प्रतिनिधि जुड़ेंगे। युगांडा के शरणार्थी शिविर सहित विश्वभर के विभिन्न केंद्रों से भी प्रतिभागी शामिल होंगे। हार्टफुलनेस संस्थान के प्रतिनिधि और प्रतिभागी भी वर्चुअल जुड़ेंगे। यह वैश्विक स्तर पर योग की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
योग का महत्व और भविष्य की दिशा
यह काउंटडाउन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में शुरू किया जाता है। इस बार भी जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से योग की पहुंच का विस्तार किया जाएगा।
स्कूलों में भी जल्द लाया जाएगा योग: प्रतापराव जाधव,
योग को स्कूलों तक कैसे पहुंचाया जाएगा? जब ये सवाल अमर उजाला की तरफ से केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति में योग को शामिल किया गया है। सेंट्रल पब्लिक स्कूलों में योग को अनिवार्य बनाया गया है। इसके अलावा, आयुष मंत्रालय और खेल मंत्रालय के प्रयासों से योग अब एशियाड में भी शामिल हो चुका है। आगे इसे ओलंपिक तक ले जाने की तैयारी की जा रही है। जब योग को खेल का दर्जा मिल चुका है, तो स्वाभाविक रूप से इसे स्कूलों में भी शामिल किया जाएगा।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन