फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Woman sets fire to elder sister in dispute over five acres of land

खून के रिश्ते के बीच आई पांच एकड़ जमीन: छोटी ने बड़ी बहन को जिंदा जलाकर मार डाला, खुद भी 80 प्रतिशत झुलसी

Thu, 03 Feb 2022 09:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Feb 2022 09:21 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि जब बड़ी बहन वरलक्ष्मी आग के हवाले की गई तो उसने राजेश्वरी को पकड़ लिया। इससे वह भी 80 प्रतिशत जल गई। इससे उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Telangana Woman sets fire to elder sister in dispute over five acres of land
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां सम्पत्ति विवाद में दो बहनें आपस में लड़ गईं। मामला इतना बढ़ गया कि छोटी बहन ने बड़ी बहन को जिंदा जला डाला, जिससे मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर कहासुनी हुई थी। 

विज्ञापन


मामला तेलंगाना के मेडक जिले के वाडियाराम गांव का है। पुलिस के मुताबिक, गांव में 36 वर्षीय महिला वरलक्ष्मी अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। महिला का पति उसे कुछ साल पहले छोड़ चुका था। सोमवार की रात उसकी छोटी बहन राजेश्वरी, वरलक्ष्मी के घर आई और सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर बहस करने लगी। पुलिस के मुताबिक, राजेश्वरी अपने साथ एक पेट्रोल की बोतल भी लाई थी। आपा खोकर उसने वरलक्ष्मी पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


पड़ोसियों ने किया आग बुझाने का प्रयास 
जानकारी के तहत, आग की लपटों में घिरने के दौरान वरलक्ष्मी ने राजेश्वरी को पकड़ लिया। डर के मारे राजेश्वरी भी चीखने लगी। इसी दौरान घर से आग की लपटें उठती देख, पड़ोसी भी पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही वरलक्ष्मी गंभीर रूप से जल चुकी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं राजेश्वरी भी 80 प्रतिशत जल चुकी है, उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच एकड़ जमीन को लेकर था विवाद
पुलिस के मुताबिक, वरलक्ष्मी का पति उसे छोड़कर जा चुका था तो राजेश्वरी भी तलाकशुदा थी। दोनों के बीच अपनी पैतृक पांच एकड़ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद था। इससे पहले भी कई बार दोनों में बहस हो चुकी थी, लेकिन सोमवार की रात बात ज्यादा बढ़ गई और राजेश्वरी ने आपा खोकर उसे मौत के हवाले करने की योजना तैयार की। हालांकि, इसका शिकार वह भी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed