{"_id":"60951aff8ebc3e80bd09be6e","slug":"telangana-will-not-impose-lockdown-partial-or-total-spread-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: कोरोना चाहे कितना बढ़े, तेलंगाना में नहीं लगेगा लॉकडाउन, सीएम केसीआर का बड़ा एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फैसला: कोरोना चाहे कितना बढ़े, तेलंगाना में नहीं लगेगा लॉकडाउन, सीएम केसीआर का बड़ा एलान
Fri, 07 May 2021 07:11 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 07 May 2021 07:11 PM IST
सार
गुरुवार को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में फैसला लिया गया कि राज्य में कोरोना चेन तोड़ने के लिए किसी प्रकार की सख्ती करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
K Chandrashekhar Rao
विस्तार
पूरा देश इस वक्त कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित है। रोजना 4 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन या आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन तेलंगाना सरकार राज्य में पूर्ण बंदी या सख्ती करने को तैयार नहीं है। इसके पीछे सरकार की दलील है कि राज्य की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
गुरुवार को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में फैसला लिया गया कि राज्य में कोरोना चेन तोड़ने के लिए किसी प्रकार की सख्ती करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में दूसरे प्रदेश से बड़ी संख्या में मजदूर यहां आकर काम करते हैं। अगर लॉकडाउन लगा दिया गया तो पिछले साल जैसी स्थिति बन जाएगी, जिससे परेशानी बढ़ने लगेगी। इसके अलावा, राज्य में धान की इस बार बंपर पैदावार हुई है। राज्य में 6,144 केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया जारी है। इसमें सैकड़ों हजारों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना की चपेट में थे मुख्यमंत्री
अगर राज्य में पूर्ण तालाबंदी हो जाएगी तो दूसरे राज्यों से आए मजदूर वापस चले जाएंगे। ऐसे में चावल मिलों का काम पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। मुख्यमंत्री केसी राव के मुताबिक लॉकडाउन से राज्य में भगदड़ की स्थिति पैदा हो सकती है। लिहाजा सरकार लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है, लेकिन उन्होंने कंटेंमेंट जोन बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री केसीआर खुद 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद वह अपने सिद्दीपेट फॉर्महाउस में आईसोलेट हो गए । 6 मई को पहली बार बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
सीएम ने पीएम मोदी से की बात
बता दें कि तेलंगाना में पिछले एक सप्ताह से हर रोज कोरोना संक्रमण के 6 हजार नए मामले पहुंच रहे हैं। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर करीब पौने पांच लाख हो गया है। राज्य में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार राज्यों के मुख्यमंत्री से बात कर जानकारी मांगी थी। इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी शामिल थे। के चंद्रशेखर राव ने पीएम से ऑक्सीजन, वैक्सीनेशन पर जोर देने की मांग की।