तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में दो हादसों में 6 लोगों की मौत, 8 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह की एक कार की अनियंत्रित माल ढोने वाले वाहन से जोरदार टक्कर हुई। इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 7 लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Telangana: Two dead, 7 injured after a car rammed into a Tipper vehicle in Ranga Reddy district earlier today. Case registered, investigation underway.
— ANI (@ANI) March 17, 2018विज्ञापन
वहीं आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के उपमका गांव में एक अन्य हादसा हुआ है। यहां एक सेप्टिक टैंक में अचानक एक परिवार के 5 सदस्य डूब गए, जिसमें एक व्यक्ति को रेस्क्यू कर लिया गया है। लेकिन 4 लोगों को नहीं बचाया जा सका है। बता दे कि रेस्क्यू किए गए युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Andhra Pradesh: 4 members of a family accidentally drowned in a septic tank at Upamaka village of Visakhapatnam. Another person rescued and shifted to hospital. pic.twitter.com/33rp2ZLvzS
— ANI (@ANI) March 17, 2018