फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana tunnel accident Cadaver dogs of Kerala Police to join slbc rescue operation

Tunnel Accident: केरल के कैडेवर डॉग्स करेंगे बचाव अभियान में मदद, मानव अवशेष ढूंढने में है इन्हें महारत

Thu, 06 Mar 2025 11:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 06 Mar 2025 11:40 AM IST
सार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद की रोबोटिक्स कंपनी की टीम ने मंगलवार को इस बात की जांच की थी कि क्या रोबोट सुरंग के अंदर गहराई तक जाकर काम कर सकता है, क्योंकि सुरंग के भीतर आर्द्रता (ह्मयूडिटी) बहुत अधिक है।

विज्ञापन
telangana tunnel accident Cadaver dogs of Kerala Police to join slbc rescue operation
तेलंगाना टनल हादसे में अपडेट - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना में सुरंग हादसे को दो हफ्ते का समय बीतने वाला है और अभी तक सुरंग में फंसे लोगों को नहीं बचाया जा सका है। अब बचाव दल ने सुरंग में फंसे लोगों को ढूंढने के लिए केरल के कैडेवर डॉग्स की मदद लेने का फैसला किया है। कैडेवर डॉग्स लापता मनुष्यों और मानव अवशेषों को ढूंढने के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित होते हैं। केरल सरकार ने बताया है कि कैडेवर डॉग्स और उनके हैंडलर गुरुवार सुबह हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बचाव अभियान में कैडेवर डॉग्स को शामिल करने के लिए केरल सरकार से अपील की थी। 
विज्ञापन


रोबोट्स की मदद लेने पर भी विचार कर रही तेलंगाना सरकार
एसएलबीसी सुरंग हादसे में तेलंगाना सरकार बचाव अभियान में रोबोट्स की मदद लेने पर भी विचार कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद की रोबोटिक्स कंपनी की टीम ने मंगलवार को इस बात की जांच की थी कि क्या रोबोट सुरंग के अंदर गहराई तक जाकर काम कर सकता है, क्योंकि सुरंग के भीतर आर्द्रता (ह्मयूडिटी) बहुत अधिक है। रोबोटिक्स कंपनी इस संबंध में समीक्षा कर रही है और जल्द ही इसका जवाब दे सकती है। उन्होंने कहा कि जब भविष्य में सुरंग में परियोजना से संबंधित कार्य दोबारा शुरू होगा, तो चट्टानों की संरचनात्मक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए रोबोट प्रारंभिक टोही का कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन


22 फरवरी को हुआ था हादसा
तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कनाल (एसएलबीसी) प्रोजेक्ट चल रहा है। जयप्रकाश एसोसिएट्स कंपनी इस प्रोजेक्ट को पूरा कर रही है। बीती 22 फरवरी को सुरंग का एक हिस्सा ढहने से उसमें आठ लोग फंस गए। सुरंग में फंसे हुए लोगों की पहचान मनोज कुमार (यूपी), श्री निवास (यूपी), सनी सिंह (जम्मू-कश्मीर), गुरप्रीत सिंह (पंजाब) और संदीप साहू, जेगता जेस, संतोष साहू और अनुज साहू के रूप में हुई है। ये सभी झारखंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed