फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana to boycott NITI Aayog meeting

Niti Aayog Meeting: 'नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करेगा तेलंगाना', विधानसभा में सीएम रेवंत रेड्डी ने की घोषणा

Wed, 24 Jul 2024 10:11 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 24 Jul 2024 10:11 PM IST
सार

सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार ने तेलंगाना के अधिकारों को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा राज्य की बकाया धनराशि भी जारी नहीं की गई। इसके विरोध में नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Telangana to boycott NITI Aayog meeting
रेवंत रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मणा सीतरमण ने मंगलवार को संसद में केंद्रीय बजट पेश किया था। इसके बाद वीपक्षी गठबंधन इंडिया के कुछ नेताओं ने इसे ‘सरकार बचाओ बजट’, तो किसी ने ‘भेदभावपूर्ण’ बजट करार दिया। इसके बाद कांग्रेस ने 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक के बहिष्कार का एलान किया था। बताया गया है कि नीति आयोग की बैठक में कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के मुख्यमंत्री भाग नहीं लेंगे। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


रेवंत रेड्डी ने क्या कहा?
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बजट के दौरान तेलंगाना के अधिकारों को नुकसान पहुंचाया गया है। इसके अलावा राज्य की बकाया धनराशि भी जारी नहीं की गई। इसके विरोध में नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है। रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में सरकार के निर्णय की घोषणा की।
विज्ञापन


नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार
तेलंगाना के सीएम ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक होगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में, मैं तेलंगाना के हितों को नुकसान पहुंचाने और तेलंगाना की बकाया धनराशि जारी न करने के विरोध में नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर रहा हूं।’ विधानसभा में दिन भर चली बहस के बाद केंद्रीय बजट में तेलंगाना के प्रति केंद्र के कथित भेदभाव के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने प्रस्ताव का विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed