फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: TDP and Janasena Party on seat sharing, announcement of candidates for general elections

Telangana: टीडीपी-जनसेना पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति, उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Sat, 24 Feb 2024 01:02 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 01:02 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए टीडीपी और जनसेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनी है। जनसेना 24 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनावी बिगुल फूंकने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Telangana: TDP and Janasena Party on seat sharing, announcement of candidates for general elections
TDP-JSP के उम्मीदवारों की सूची - फोटो : X/@JaiTDP

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तमाम राजनीति दलों के कमर कस ली है। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के बीच सीट बंटवारे को लेकर लगातार मंथन जारी है। वहीं भाजपा भी चुनावी जीत के फॉर्मूले पर चर्चा कर रही है। भाजपा 'मिशन ज्ञान' (गरीब, युवा,अन्नदाता,नारी) के जरिए चार वर्गों को साधने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए भाजपा अपने शीर्ष नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियों का खांका बना रही है। इस बीच, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी पार्टी-जनसेना पार्टी ने आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी की है। । गौरतलब है कि अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण की पार्टी जनसेना 24 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनावी बिगुल फूंकने के लिए तैयार है। तमाम स्थानीय नेताओं की मानें तो अगर भाजपा गठबंधन का हिस्सा बनती है तो शेष बचे निर्वाचन क्षेत्रों को साझा करने की संभावना है। 
विज्ञापन


TDP-JSP ने 118 उम्मीदवारों के नामों की सूची की जारी
टीडीपी-जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने आंध्र प्रदेश की राजनीति में पहली बार 118 नामों के साथ उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। इन 118 उम्मीदवारों में से टीडीपी 94 दावेदारों के साथ आगे है, जबकि जन सेना 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। विशेष रूप से, टीडीपी की सूची में 94 में से 23 नए लोगों को चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहली सूची के मुताबिक, टीडीपी उम्मीदवार 94 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे, जबकि जनसेना 24 सीटों से चुनाव लड़ेगी। चंद्र बाबू नायडू ने कहा कि यह संघ राज्य के भविष्य के लिए है। यह एक महान प्रयास के लिए पहला कदम है। 175 विधानसभा क्षेत्रों में से शेष 57 के लिए सीट बंटवारे की व्यवस्था की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है। गठबंधन के हिस्से के रूप में, जनसेना राज्य की कुल 25 में से तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। टीडीपी सूत्रों ने कहा कि वर्तमान में संभावित चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए भाजपा के साथ चर्चा चल रही है।
विज्ञापन


सीट बंटवारे को लेकर आप-कांग्रेस में बनी सहमति
दूसरी ओर, लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के सदस्यों के बीच सीट बंटवारे पर मंथन के बीच शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ कांग्रेस और आप के बीच गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट बंटवारे की घोषणा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed