फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana six policemen caught on cam doing nagin dance and consuming liquor in open, video viral

तेलंगाना: छह पुलिस वालों ने शराब पीकर किया नागिन डांस, वीडियो वायरल

Sun, 01 Mar 2020 01:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 01 Mar 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Telangana six policemen caught on cam doing nagin dance and consuming liquor in open, video viral
नागिन डांस करते कैमरे में कैद हुए तेलंगाना पुलिसकर्मी - फोटो : Twitter

तेलंगाना पुलिस के इंस्पेक्टर कुछ दिनों पहले कैमरे में नागिन डांस करते हुए कैद हुए थे। जिसके बाद उन्हें साइबराबाद कमिश्नरेट में अटैच किया था। अब ठीक इसी तरह कोथूर पुलिस स्टेशन के छह पुलिसवालों का शनिवार से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह खुले में बीयर पीते और नागिन डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

विज्ञापन


वीडियो में नजर आ रहे पुलिसवाले घटना के समय ड्यूटी पर नहीं थे। ये सभी एक कांस्टेबल की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद साइबराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने सभी छह पुलिसवालों को कमिशनरेट अटैच कर दिया है। इन पुलिसवालों के नाम सहायक उप-निरीक्षक बालास्वामी, कांस्टेबल अशोक रेड्डी, अमरनाथ, चंद्र मोहन, वेंकटेश गौड़ और राम कृष्ण रेड्डी हैं।
विज्ञापन


वीडियो के अनुसार पुलिसवाले कांस्टेबल के मैरिज हॉल के नजदीक अपनी निजी गाड़ियों में गाने चलाकर पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें से दो शराब पीते हैं और डांस करना शुरू कर देते हैं। जल्द ही दूसरे भी उनके साथ डांस करने लगते हैं। यह घटना 10 दिन पहले की है लेकिन शनिवार से यह वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ दिनों पहले शादनगर के इंस्पेक्टर श्रीधर कुमार को तब कमिश्नरेट में अटैच किया गया जब एक कार्यक्रम में डांस करने वाला उनका वीडियो वायरल हो गया था। एसीपी ने दोनों घटनाओं की जांच करके रिपोर्ट जमा कराने को कहा है। इन दोनों ही घटनाओं को वरिष्ठ अधिकारियों ने कदाचार माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed