{"_id":"6066fbe1c23cc76d1d0b7775","slug":"telangana-six-people-drowned-in-godavari-river-people-from-same-family-gathered-in-religious-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: गोदावरी नदी में डूबने से छह लोगों की मौत, धार्मिक आयोजन में एकत्रित हुए थे एक परिवार के लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: गोदावरी नदी में डूबने से छह लोगों की मौत, धार्मिक आयोजन में एकत्रित हुए थे एक परिवार के लोग
Fri, 02 Apr 2021 04:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 02 Apr 2021 04:41 PM IST
सार
- निजामाबाद जिले के एक गांव में हुई घटना
- तैरना नहीं आता था, पर गहरे पानी में चले गए
विज्ञापन
Godavari River file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना में निजामाबाद जिले के एक गांव में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एक पारिवारिक व धार्मिक आयोजन के दौरान गोदावरी नदी में नहाने गए छह लोगों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
तेलंगाना पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि करीब 25 लोग जिले के पोचामपाडू में एक पारिवारिक धार्मिक आयोजन के लिए एकत्रित हुए थे। ये सभी रिश्तेदार थे। इनमें से सात लोग नदी में नहाने गए थे। इनमें से कोई भी तैरना नहीं जानता था और वे नदी में गहरे पानी में चले गए। सातों लोग नदी में डूब गये, हालांकि इनमें से एक को बचा लिया गया।
विज्ञापन
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रखेशर राव ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की है।