फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Senior leader and former minister Danam Nagender has resigned from the Congress party

तेलंगाना में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री दानम नागेंद्र ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Sat, 23 Jun 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Updated Sat, 23 Jun 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Telangana: Senior leader and former minister Danam Nagender has resigned from the Congress party

तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री दानम नागेंद्र ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को भेज दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए अपना इस्तीफा दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि हैदराबाद में प्रभावी नेता नागेंद्र 2009 से 2014 के दौरान मंत्री रह चुके हैं। हालांकि वह 2014 में चुनाव हार गये थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि इससे पहले, मेघालय में कांग्रेस विधायक मार्टिन डांगो ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। विधायक के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने राज्य विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा उस वक्त खो दिया। कांग्रेस की ताकत गिर कर 20 की रह गई जो सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के बराबर है। एनपीपी इस पूर्वात्तर राज्य में भाजपा और कुछ अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिल कर गठबंधन सरकार चला रही है।

डांगो ने इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष डोनकुपर राय की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष टिमोथी डी शिरा को सौंपा।  उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा था कि मैं 21 जून 2018 के प्रभाव से रानीकोर (अनु जज) विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा में अपनी सीट से इस्तीफा देता हूं। उनके निकट सूत्रों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले के रानीकोर से विधानसभा में पांच बार कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर चुके डांगो संभवत : सत्तारूढ़ एनपीपी में शामिल हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed