फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Sangareddy explosion caused by fire in a chemical Factory according to police

तेलंगाना: संगारेड्डी में फार्मा प्लांट में विस्फोट; कंपनी निदेशक और तीन कर्मचारियों की मौत, 16 लोग घायल

Wed, 03 Apr 2024 07:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 03 Apr 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Telangana Sangareddy explosion caused by fire in a chemical Factory according to police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में बुधवार को एक फार्मास्युटिकल कंपनी के संयंत्र में रासायनिक रिएक्टर में विस्फोट की वजह से चार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 16 अन्य घायल भी हुए हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के हथनूर मंडल के चंदापुर गांव में स्थित एसबी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की फैक्ट्री में शाम करीब पांच बजे विस्फोट हुआ और इससे आग लग गई। मृतकों में फर्म के निदेशक भी शामिल हैं। संयंत्र हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 40 किमी दूर स्थित है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि फार्मा इकाई के परिसर में फैली आग पर बाद में काबू पा लिया गया। घटना में घायल हुए 16 अन्य लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। पीड़ित अलग-अलग राज्यों से हैं और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने संगारेड्डी की फैक्ट्री में हुई आग दुर्घटना की समीक्षा की है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को समझाया कि आग रिएक्टर फटने से लगी है। सीएम ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को तुरंत बचाव कार्य तेज कर आग पर काबू पाने का आदेश दिया। उन्होंने जिला अधिकारियों को दुर्घटना में घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया। तेलंगाना के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने घटना पर दुख व्यक्त किया और राज्य प्रशासन को पीड़ितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए अपनी मशीनरी जुटाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed