{"_id":"66d55a525824a27c3a0bf2a5","slug":"telangana-rain-chief-minister-revanth-reddy-meeting-with-top-officials-news-in-hindi-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana Rains: तेलंगाना में 'आफत' की बारिश के बाद हरकत में सरकार; शीर्ष अधिकारियों के साथ करेंगे अहम बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana Rains: तेलंगाना में 'आफत' की बारिश के बाद हरकत में सरकार; शीर्ष अधिकारियों के साथ करेंगे अहम बैठक
Mon, 02 Sep 2024 03:26 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:26 PM IST
सार
राज्य के पंचायत राज मंत्री दानसारी अनसूया ने मुरादाबाद जिले में क्षतिग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों का निरीक्षण भी किया। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को आदिलाबाद जिले के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
रेवंत रेड्डी
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना सरकार ने सोमवार को बारिश के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए। पिछले कुछ दिनों से राज्य में भारी बारिश के कारण अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। क्षतिग्रस्त इलाकों से लोगों को निकालकर राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बारिश राहत उपायों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राज्य में कई स्थानों पर लोग भारी बारिश से जूझ रहे हैं। हालांकि, सोमवार की सुबह बारिश में कमी आई। तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित खम्मम, भद्राद्री कोठागुडेम, महबूबाबाद और सूर्यापेट जिलों को पांच करोड़ रुपये की तत्काल सहायता की घोषणा की।
खम्मम में मुन्नेरु नदी उफान पर है। इस इलाके में बाढ़ पीड़ितों ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि उनका सारा समान बह गया। उनके पास पीने तक का पानी नहीं है। रविवार को कुछ लोगों ने उन्हें भोजन उपलब्ध कराया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उन्हें अधिकारियों की तरफ से कोई राहत सामग्री नहीं मिली। सड़कों पर जलभराव होने के कारण हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को डायवर्ट किया गया।
पंचायत राज मंत्री ने किया क्षतिग्रस्त इलाके का दौरा
राज्य के पंचायत राज मंत्री दानसारी अनसूया ने मुरादाबाद जिले में क्षतिग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों का निरीक्षण भी किया। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को आदिलाबाद जिले के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए साइबराबाद पुलिस ने सभी आईटी और आईटीईएस कंपनियों से दो सितंबर को घर से काम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त (साइबराबाद यातायात) डी जोएल डेविस ने एक सलाह में कहा, "बारिश के दौरान कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने से यातायात से जुड़े जोखिमों को कम किया जा सकता है।" हैदराबाद में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए दो सितंबर को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नो रविवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री से फोन बाढ़ की स्थिति को लेकर बात की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन