फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Police personnel arrests suspended BJP leader Raja Singh in Hyderabad Latest Updates

T Raja Singh Arrested: टी राजा सिंह हिरासत में लिए गए, मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद मिली थी जमानत

Thu, 25 Aug 2022 06:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 25 Aug 2022 06:18 PM IST
सार

निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह गोशामहल से विधायक हैं। हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस थाने में विधायक सिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 295(a) और 153(a) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
Telangana Police personnel arrests suspended BJP leader Raja Singh in Hyderabad Latest Updates
टी राजा गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

निलंबित भाजपा नेता राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विवादित टिप्पणी के बाद उनका जोरदार विरोध हो रहा था। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, भाजपा के निलंबित नेता टी राजा सिंह को पीडी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ दर्ज 101 आपराधिक मामलों में से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल थे। मंगलहाट पुलिस ने उस पर पीडी के आदेश को अमल में लाया। उन्हें सेंट्रल जेल, चेरियापल्ली में बंद किया जा रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले टी राजा सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद देर शाम उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जमानत के बाद से ही हैदराबाद में बवाल मच गया। जमानत के विरोध में उग्र लोगों ने जगह-जगह रातभर प्रदर्शन किया। इस बीच राजा सिंह के वकील को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


सोमवार रात से ही हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। तब सिंह की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के बाद जमानत मिलने पर मंगलवार रात को भीड़ ने 'गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा' के नारे लगाए। नारा लगाने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान अब्दुहु कशफ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह गोशामहल से विधायक हैं। हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस थाने में विधायक सिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 295(a) और 153(a) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, लेकिन बाद में आदेश वापस लेते हुए उन्हें जमानत दे दी।

 


क्या है मामला?
हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी के शो के बाद विधायक सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उसे लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। भारी विरोध के बाद भाजपा ने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था। सिंह ने मंगलवार को वीडियो जारी कर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उन्होंने इसे मजाक करार दिया था, लेकिन बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतरे आए थे। सिंह ने एक वीडियो जारी करके मुनव्वर फारुकी पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था। मुनव्वर ने पिछले हफ्ते ही हैदराबाद में एक कॉमेडी शो किया था। सिंह ने इस शो को रोकने की धमकी देते हुए सेट को आग लगाने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed