{"_id":"674be0c87ffb1a53e0039a65","slug":"telangana-police-encounter-killed-seven-maoists-in-mulugu-district-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Encounter: तेलंगाना में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में सात माओवादी ढेर, शीर्ष कमांडर के मारे जाने का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Encounter: तेलंगाना में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में सात माओवादी ढेर, शीर्ष कमांडर के मारे जाने का दावा
Sun, 01 Dec 2024 10:15 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:15 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि तेलंगाना पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ मुलुगु जिले के एतुरंगारम मंडल के चलपाका इलाके के जंगलों में रविवार सुबह हुई।
विज्ञापन
माओवाद (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात माओवादियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ मुलुगु जिले के एतुरागारम के जंगलों में हुई। मुलुगु के एसपी डॉ. सबारिश ने यह जानकारी दी। पुलिस ने माओवादियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।
माओवादियों के शीर्ष कमांडर के मारे जाने की खबरें
पुलिस ने बताया कि तेलंगाना पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ मुलुगु जिले के एतुरंगारम मंडल के चलपाका इलाके के जंगलों में रविवार सुबह हुई। इस मुठभेड़ में येलांदु-नरसमपेट इलाके की कमेटी के कमांडर बदरु उर्फ पापन्ना के मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मुठभेड़ को लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
इससे पहले सितंबर माह में भी तेलंगाना पुलिस और माओवादियों के बीच तेलंगाना के भद्राद्री के कोठागुडेम इलाके में भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें छह माओवादी मारे गए थे और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। मारे गए माओवादियों में एक महिला भी शामिल थी।