फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Petition filed demanding cancellation of FIR registered on Bandi Sanjay, hearing in High Court

Telangana: बंदी संजय पर दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग वाली याचिका दायर, थोड़ी देर में हाईकोर्ट में सुनवाई

Thu, 06 Apr 2023 10:59 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 06 Apr 2023 10:59 AM IST
सार

बंदी संजय की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने उनकी गिरफ्तारी को 'अलोकतांत्रिक' बताया। उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा प्रमुख की गिरफ्तारी लोगों का ध्यान भटकाने के लिए की गई है। भाजपा नेता मुकदमों और जेलों से नहीं डरते। लाखों भाजपा कार्यकर्ता लोगों की खातिर जेल जाने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Telangana: Petition filed demanding cancellation of FIR registered on Bandi Sanjay, hearing in High Court
बंदी संजय पुलिस हिरासत में। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। संजय के वकील करुणा सागर ने बताया कि आज दोपहर एक बजे इस मामले में उच्च न्यायालय सुनवाई करेगा। बता दें, बंदी संजय ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की याचिका दायर की है। 

विज्ञापन

गिरफ्तारी से नहीं डरते भाजपा नेताः रेड्डी

वहीं, बंदी संजय की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने उनकी गिरफ्तारी को 'अलोकतांत्रिक' बताया। उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा प्रमुख की गिरफ्तारी लोगों का ध्यान भटकाने के लिए की गई है। भाजपा नेता मुकदमों और जेलों से नहीं डरते। लाखों भाजपा कार्यकर्ता लोगों की खातिर जेल जाने को तैयार हैं।

विज्ञापन

आतंकवादी की तरह व्यवहार

रेड्डी ने कहा कि संजय को आधी रात में उनके आवास से गिरफ्तार कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। साथ ही उनके साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने केसीआर की आंखों में खुशी देखने के लिए बंदी संजय को गिरफ्तार किया। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, केसीआर का अराजक शासन दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लीक मामले में फंसे

गौरतलब है, एसएससी पेपर लीक मामले में तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार सहित तीन अन्य को 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बंदी संजय के वकील करुणा सागर का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए जांच अधिकारी के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed