फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana News Updates Serial killer involved in 11 murders arrested

Telangana: झांसा देकर करता था ठगी फिर उतार देता था मौत के घाट, ऐसे पकड़ा गया 11 हत्याएं करने वाला सीरियल किलर

Tue, 12 Dec 2023 08:50 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 12 Dec 2023 08:50 PM IST
सार

तेलंगाना पुलिस ने नगरकुर्नूल जिले से एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया था। जिसने 11 लोगों की हत्या की थी। पढ़े पूरा मामला...

विज्ञापन
Telangana News Updates Serial killer involved in 11 murders arrested
demo pic

विस्तार

तेलंगाना पुलिस ने नगरकुर्नूल जिले से एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया था। जिस पर आरोप है कि उसने तेंलागाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के 11 लोगों की हत्या की थी। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हैदराबाद से लगभग 130 किलोमीटर दूर नगरकुर्नूल के मूल निवासी रामति सत्यनारायण (47) ने छिपे हुए खजाने का पता लगाने के वादे पर 11 निर्दोष लोगों को धोखा देकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी लोगों को खजाना खोजने के नाम पर लुभाना था और उन्हें विश्वास दिलाना था कि वह पूजा करके ऐसा कर सकता है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि पीड़ितों को झांसे में लागकर वह उनसे पैसे लेता या उनकी जमीन अपने नाम करवा लेता था। बाद में उन्हें अज्ञात स्थान में ले जाकर मार देता था। आरोपी 2020 से इस तरह के अपराधों में लिप्त है। अब तक, आरोपी ने 11 लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस ने 26 नवंबर को एक महिला की शिकायत के बाद जांच शुरू की कि उसका पति नगरकुर्नूल में सत्यनारायण नामक व्यक्ति से मिलने के लिए हैदराबाद के लंगर हाउस स्थित अपने घर से निकला था, लेकिन पांच दिनों के बाद भी घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जब महिला और उसके परिवार के सदस्य पुलिस के पास जाने से पहले अपने पति के बारे में जानने के लिए आरोपी से मिले, तो उसने उचित जवाब नहीं दिया। जांच करने वाले नगरकुर्नूल के पुलिस एसआई को आरोपी रामति सत्यनारायण का व्यवहार संदिग्ध लगा। पुलिस ने कहा कि आरोपी, नगरकुर्नूल में रियल एस्टेट का कारोबार करता था और हर्बल दवा के कारोबार से भी जुड़ा था। जांच के दौरान, विश्वसनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी के दौरान निलंबित डीजीपी बहाल

डीजीपी द्वारा बिना शर्त माफी मांगने के बाद चुनाव आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार का निलंबन रद्द कर दिया है। सूत्रों ने मंगलवार को इस मामले की जानकारी दी। बात दें चुनाव आयोग ने तीन दिसंबर को उन्हें निलंबित कर दिया था। उन पर आरोप था कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान वर्तमान सीएम ए रेवंत रेडड्ी को गुलदस्ता दिया था। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने कहा था कि उन्होंने आदर्श आचार संहिता के साथ-साथ सेवा आचरण नियमों का भी उल्लंघन किया है। 

सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चुनाव आयोग से डीजीपी का निलंबन रद्द करने का अनुरोध किया था, क्योंकि उन्होंने बिना शर्त माफी मांगी थी। तेलंगाना सरकार शीर्ष पुलिस अधिकारी को चेतावनी जारी करेगी और उन्हें भविष्य में चुनाव संबंधी कोई ड्यूटी नहीं सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed