तेलंगाना उपचुनाव: चीता टहलाते नजर आए टीआरएस उम्मीदवार, भाजपा प्रत्याशी ने रोते हुए मांगे वोट
तेलंगाना की नागार्जुन सागर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा और दो मई को नतीजे आएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीआरएस उम्मीदवार चीता को टहलाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'केसीआर और टीआरएस बाघ और शेर हैं, लेकिन मुझे बगथ कुमार से प्यार है, जो चीता को टहला रहे हैं। अगर मैं वोट डाल सकता, तो मेरा वोट 17 अप्रैल को इसी उम्मीदवार को जाता।' इससे पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें भाजपा उम्मीदवार रवि कुमार रोते हुए वोट मांग रहे थे। बता दें कि सागर विधानसभा सीट से टीआरएस ने एन बागथ कुमार, भाजपा ने रवि कुमार और कांग्रेस ने जन रेड्डी को उतारा है।
VAAMMO we know #KCR and @KTRTRS are TIGER and LION but I love this candidate @BagathNomula who is taking a CHEETAH for a walk ..If I had a VOTE I will vote for this REAL HERO on 17th by-election of Nagarjuna Sagar pic.twitter.com/sYETa51Zq0
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 2, 2021