फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Minister KT Ramarao says there is no national party in country also spoke on agreement between TRS and IPAC

तेलंगाना: मंत्री केटी रामाराव बोले- देश में एक भी राष्ट्रीय दल नहीं, टीआरएस-आईपीएसी के बीच समझौते पर कही ये बात

Mon, 25 Apr 2022 07:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 25 Apr 2022 07:02 PM IST
सार

तेलंगाना सरकार में मंत्री केटी रामाराव ने भाजपा और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय दल मानने से इनकार किया है। 

विज्ञापन
Telangana Minister KT Ramarao says there is no national party in country also spoke on agreement between TRS and IPAC
केटी रामाराव - फोटो : एएनआई

विस्तार

तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने सोमवार को कहा कि देश में इस समय एक भी ऐसी राजनीतिक पार्टी नहीं है जो खुद को राष्ट्रीय दल कह सकती हो। उन्होंने कहा कि अगर आप भाजपा को देखें तो दक्षिण भारत में केवल एक राज्य में ही इसकी सरकार है। अगर आप कांग्रेस को एक राष्ट्रीय पार्टी मानते हैं तो हम उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में इसकी स्थिति से वाकिफ हैं। 

विज्ञापन


रामाराव ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत में कोई राष्ट्रीय राजनीतिक दल नहीं है। भाजपा एक उत्तर भारतीय पार्टी है, कांग्रेस कुछ राज्यों तक सीमित है। मैं समझता हूं कि हर राजनीतिक दल को लोगों के सामने अपने एजेंडा रखने चाहिए। जनता इस बात का फैसला करेगी कि कौन सी पार्टी बड़ी है और कौन सी छोटी।'
विज्ञापन


आईपीएसी और टीआरएस के समझौते पर कही ये बात
उधर, तेलंगाना में सत्ताधारी टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) का राजनीतिक सलाहकार इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आईपीएसी) के साथ हुए समझौते को लेकर भी रामाराव ने बात की। आईपीएसी की कमान पहले प्रशांत किशोर संभालते थे। रामाराव ने कहा कि मैं प्रशांत किशोर से पहली बार नहीं मिला हीं। पिछले पांच साल में हम कई बार मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामाराव ने कहा, 'यह बात आप कह रहे हैं कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, मगर उन्होंने खुद ऐसा कुछ नहीं कहा है। भारत में हर राजनीतिक पार्टी किसी न किसी रणनीतिकार के साथ काम कर रही है।' उन्होंने कहा कि हम भी ऐसा कर रहे हैं क्योंकि हमारी पार्टी 21वां स्थापना दिवस मना रही है। हम इस पर काम कर रहे हैं कि नई पीढ़ी तक कैसे पहुंचा जाए।

उन्होंने कहा कि कभी-कभी लगातार दो कार्यकाल सत्ता में रहने के लिए एक बाहरी व्यक्ति की राय आवश्यक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed